पणजी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:57, 20 February 2011 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - " मे " to " में ")
Jump to navigation Jump to search

[[चित्र:Panaji-Church-Goa.jpg|thumb|250px|इम्मेकुलेट कंसेप्शन चर्च, पणजी, गोवा]] पणजी को पंजीम भी कहा जाता है। पणजी गोवा राज्य की राजधानी है, जो पश्चिमी भारत में मांडवी नदी के तट पर स्थित है। 18वीं शताब्दी के मध्य तक यह छोटा सा गाँव था। प्लेग के लगातार प्रकोप के कारण पुर्तग़ालियों के वेलहा गोवा (पुराना गोवा या इला) को मज़बूरन छोड़कर 1843 में पणजी को राजधानी बनाना पड़ा। पणजी में पर्यटन का काफ़ी विकास हुआ है। पणजी और इसके आसपास के क्षेत्रों में कई पुर्तग़ालमराठा भग्नावशेष देखे जा सकते हैं।

शिक्षण संस्थान

इस शहर में गोवा विश्वविद्यालय है, जिससे संबद्ध महाविद्यालयों में गोवा डेंटल कॉलेज, धेम्पी कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स ऐंड साइंस, कॉलेज ऑफ़ आर्किटेक्चर, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज तथा एक होम साइंस कॉलेज शामिल है।

औद्योगिक क्षेत्र

इस शहर में औपनिवेशिक भवन और चौक हैं और साल में एक बार इन पर सफ़ेदी कराना क़ानूनन अनिवार्य है। पणजी मुख्यत: प्रशासित केंद्र है, और 1970 के दशक में इसका वाणिज्यिक महत्व भी बढ़ा तथा निकट ही एक औद्योगिक क्षेत्र का विकास हुआ।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार पणजी की जनसंख्या 58,785 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः