सफ़दरजंग नवाब
[[चित्र:Tomb-of-Safdarjung-Delhi.jpg|200px|thumb|सफ़दरजंग का मक़बरा, दिल्ली]] सफ़दरजंग अवध पर शासन करने वाला, अवध वंश का दूसरा नवाब था। उसने 1708 से 5 अक्टूबर, 1754 ई. तक शासन किया।
- सफ़दरजंग का मूल नाम 'मिर्ज़ा मुकिम अबुल मंसूर ख़ान' था।
- मुग़ल काल में वह सन 1719-1748 ई. में बादशाह मुहम्मदशाह की अवधि में प्रधानमंत्री नियुक्त हुए था। 'सफ़दरजंग' की उपाधि उसे बादशाह मुहम्मदशाह ने ही दी थी।
- मुग़ल साम्राज्य की अवनति होने पर अवध के नवाब सफ़दरजंग ने काशी पर अधिकार कर लिया था, किंतु उसके पौत्र ने उसे अंग्रेज़ ईस्ट इंडिया कंपनी को दे डाला।
- दिल्ली में नवाब 'सफ़दरजंग का मक़बरा' भी हुमायूँ के मक़बरे की, जो उससे केवल मील-भर दूर है, एक नक़ल मात्र है।
- फ़ैजाबाद की गुलाबबाड़ी का निर्माण स्वयं नवाब शुजाउद्दौला ने 1719 से 1775 ई. में कराया था। सन 1753 ई. में नवाब शुजाउद्दौला के पिता नवाब सफ़दरजंग का इंतकाल हो जाने के बाद उनका पार्थिव शरीर भी कुछ समय के लिये यहाँ रखा गया था, जो बाद में दिल्ली ले जाया गया; लेकिन कब्र के निशान आज भी यहाँ मौजूद हैं।
|
|
|
|
|