शिक़दार
(Redirected from शिकदार)
शिक़दार मध्यकालीन भारत में राज्य की शासकीय व्यवस्था में आने वाला एक उच्च पद था। मुग़लकालीन शासन व्यवस्था में भी यह पद उच्च अधिकारी का होता था।
- शेरशाह ने सल्तनत काल से चली आ रही प्रशासकीय इकाईयों में कोई परिवर्तन नहीं किया था। परगना के अंतर्गत कुछ ग्राम होते थे। परगना एक शिक़दार के अधीन होता था।
- शिक़दार का काम क़ानून और व्यवस्था तथा प्रशासन का कार्य देखना था।
- मुंसिफ़ या आमिल भी शिक़दार के अधीन होते थे, जो भू-राजस्व इकट्ठा करते थे।
- मुग़लकालीन शासन व्यवस्था शिक़दार परगने का प्रमुख अधिकारी होता था। परगने में शान्ति व्यवस्था के साथ अपराधियों को दण्डित करना शिक़दार का प्रमुख कार्य था।
- REDIRECTसाँचा:इन्हें भी देखें
|
|
|
|
|