"भारत के राष्ट्रपति": अवतरणों में अंतर
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) No edit summary |
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) छो (Adding category Category:भारत के राष्ट्रपति (को हटा दिया गया हैं।)) |
||
| पंक्ति 451: | पंक्ति 451: | ||
{{भारत गणराज्य}} | {{भारत गणराज्य}} | ||
[[Category:राष्ट्रपति और राज्यपाल]] | [[Category:राष्ट्रपति और राज्यपाल]] | ||
[[Category:भारत के राष्ट्रपति]] | |||
__INDEX__ | __INDEX__ | ||
__NOTOC__ | __NOTOC__ | ||
12:16, 9 मार्च 2011 का अवतरण
भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रप्रमुख और भारत के प्रथम नागरिक हैं, साथ ही भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख सेनापति भी हैं। राष्ट्रपति के पास पर्याप्त शक्ति होती है पर कुछ अपवादों के अलावा राष्ट्रपति के पद में निहित अधिकांश अधिकार वास्तव में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले मंत्रिपरिषद के द्वारा उपयोग किए जाते हैं। भारत के राष्ट्रपति नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में रहते हैं, जिसे रायसीना हिल के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रपति अधिकतम दो कार्यकाल तक हीं पद पर रह सकते हैं। अब तक केवल पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद ने हीं इस पद पर दो कार्यकाल पूरा कियें है। महामहिम प्रतिभा पाटिल भारत की 12वीं तथा इस पद को सुशोभित करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 25 जुलाई, 2007 को पद व गोपनीयता की शपथ ली थी।
पुननिर्वाचन के लिए योग्यता
अनुच्छेद 57 के अनुसार भारत के राष्ट्रपति पद पर पदस्थ व्यक्ति दूसरे कार्यकाल के लिए भी चुनाव में उम्मीदवार बन सकता है। वैसे संविधान में यह व्यवस्था नहीं की गयी है कि राष्ट्रपति पद पर पदस्थ व्यक्ति दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचन में भाग ले सकता है या नहीं, लेकिन सामान्यत: यह परम्परा बन गयी है कि राष्ट्रपति पद के लिए कोई व्यक्ति एक ही बार निर्वाचित किया जाता है। इसका अपवाद राजेन्द्र प्रसाद रहे हैं, जो दो बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे। इसके अतिरिक्त दो राष्ट्रपति ज़ाकिर हुसैन तथा फ़खरुद्दीन अहमद, जो कार्यकाल के दौरान ही मर गये थे, के सिवाय सभी राष्ट्रपति अपने एक कार्यकाल के बाद दूसरी बार राष्ट्रपति के चुनाव में उम्मीदवार नहीं बने।
|
|
राष्ट्रपतियों की सूची एवं कार्यकाल
| क्रमांक | नाम | कार्यकाल | चित्र |
|---|---|---|---|
| (1) | डॉ. राजेन्द्र प्रसाद | 26 जनवरी, 1950 से 13 मई, 1962 | |
| (2) | डॉ. राधाकृष्णन | 13 मई, 1962 से 13 मई, 1967 | |
| (3) | डॉ. ज़ाकिर हुसैन | 15 मई, 1967 से 3 मई, 1969 (कार्यकाल में ही मृत्यु) | |
| (4) | वाराहगिरि वेंकट गिरि | 24 अगस्त, 1969 से 24 अगस्त, 1974 | |
| (5) | फ़ख़रुद्दीन अली अहमद | 24 अगस्त, 1974 से 11 फ़रवरी, 1977 (कार्यकाल में ही मृत्यु) | |
| (6) | नीलम संजीव रेड्डी | 25 जुलाई, 1977 से 25 जुलाई, 1982 | |
| (7) | ज्ञानी ज़ैल सिंह | 25 जुलाई, 1982 से 25 जुलाई, 1987 | |
| (8) | रामस्वामी वेंकटरमण | 25 जुलाई, 1987 से 25 जुलाई, 1992 | |
| (9) | डॉ. शंकर दयाल शर्मा | 25 जुलाई, 1992 से 25 जुलाई, 1997 | |
| (10) | के. आर. नारायणन | 25 जुलाई, 1997 से 25 जुलाई, 2002 | |
| (11) | डॉ. ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम | 25 जुलाई, 2002 से 25 जुलाई, 2007 | |
| (12) | प्रतिभा पाटिल | 25 जुलाई, 2006 से निरन्तर |
इन्हें भी देखें: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति एवं राष्ट्रपति भवन
|
|
|
|
|
|
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख