गुलबदन बेगम
गुलबदन बेगम प्रथम मुग़ल बादशाह बाबर की पुत्री और हुमायूँ की बहन थी। उसका जन्म 1523 ई. में तथा मृत्यु 1603 ई. में हुई। गुलबदन बेगम बहुत ही प्रतिभाशाली थी। उसने अपने भाई हुमायूँ के जमाने का विवरण एकत्र कर "हुमायूँनामा" नामक पुस्तक लिखी थी। इस पुस्तक में तत्कालीन समय के भारत की आर्थिक तथा सामाजिक दशा का महत्त्वपूर्ण विवरण प्राप्त होता है।
|
|
|
|
|