तोमर
- तोमर राजपूतों की एक प्रमुख शाखा है।
- कुछ विद्वानों के अनुसार, प्रतिहारों और चौहानों की भाँति ये भी विदेशी थे।
- तोमर लोग 11वीं शताब्दी में वर्तमान दिल्ली क्षेत्र के शासक थे।
- तोमरों में अग्रणी अनंगपाल ने 11वीं शताब्दी के मध्य में दिल्ली नगर की नींव डाली थी।
- प्रसिद्ध 'लौहस्तम्भ', जिस पर चन्द्र नामक अपरिचित राजा की प्रशस्ति अंकित है, 1052 ई. में अनंगपाल द्वारा हटाकर वर्तमान स्थान पर लाया गया था।
- अनंगपाल द्वारा यह लोहस्तम्भ बाद में मन्दिरों के बीच में खड़ा कर दिया गया।
- बाद के दिनों में मुसलमान विजेताओं ने इन मन्दिरों को नष्ट-भ्रष्ट कर डाला।
- इन सामग्री का उपयोग एक मस्जिद और कुतुबमीनार के निर्माण में किया।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
भट्टाचार्य, सच्चिदानन्द भारतीय इतिहास कोश, द्वितीय संस्करण-1989 (हिन्दी), भारत डिस्कवरी पुस्तकालय: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, 192।