बिहारीमल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:12, 1 September 2012 by गोविन्द राम (talk | contribs) (श्रेणी:मुग़ल काल; Adding category Category:मुग़ल साम्राज्य (को हटा दिया गया हैं।))
Jump to navigation Jump to search

बिहारीमल अथवा भारमल आमेर का राजा था, जो राजनीति में यथार्थवाद का अनुगामी था। वह राजपूताना के उन राजपूत शासकों में अग्रणी था, जिन्होंने मुग़लों का विरोध करने की नीति की निरर्थकता समझ ली थी। उसने बाबर की और उसके उपरान्त हुमायूँ की अधीनता स्वीकार कर ली। 1555 ई. में उसकी भेंट अकबर से हुई, जिसने उसका समुचित सत्कार किया। 1561 ई. में अजमेर के ज़ागीरदार ने बिहारीमल पर आक्रमण करके उसके कुछ इलाक़ों को दबा लिया और इसके पुत्र को बंधक के रूप में अपने पास रख लिया।

अकबर से मित्रता

बिहारीमल ने अपने राज्य को बचाने के लिए अकबर की अधीनता स्वीकार कर ली और अपनी पुत्री मरीयम-उज़्-ज़मानी का विवाह उसके साथ करके मैत्री सम्बन्ध को और भी मज़बूत बना लिया। यह सम्बन्ध सुखद सिद्ध हुआ और यही राजकुमारी अकबर के ज्येष्ठ पुत्र जहाँगीर की मां बनी। राजा बिहारीमल ने अपने पुत्र भगवानदास तथा दत्तक पौत्र मानसिंह के साथ बादशाह अकबर की नौकरी कर ली और इन सबको ऊँचे मनसब दिये गए। इस प्रकार बिहारीमल ने अपनी नीति से आमेर (जयपुर) को मुग़लों की लूटपाट तथा बरबादी से बचाकर जयपुर रियासत को राजपूताने की सबसे धनी और कला-कौशल पूर्ण रियासत बना दिया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः