राज्य सभा के सभापति

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:54, 5 April 2020 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''राज्य सभा के सभापति''' (अंग्रेज़ी: ''Chairman of the Rajya Sabha'') रा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

राज्य सभा के सभापति (अंग्रेज़ी: Chairman of the Rajya Sabha) राज्य सभा की कार्यवाही के प्रमुख होते हैं। भारत की राज्य सभा के पदेन सभापति उपराष्ट्रपति होते हैं। वर्तमान में वेंकैया नायडू राज्य सभा के सभापति हैं। राज्य सभा के सदस्यों के विपरीत राज्य सभा के सभापति का कार्यकाल पाँच वर्षों का ही होता है। लोक सभा के विपरीत राज्य सभा का सभापति अपना इस्तीफा उपसभापति को नहीं, बल्कि राष्ट्रपति को देता है। राज्य सभा का पहला सत्र 13 मई, 1952 को हुआ था। राज्य सभा में 245 सदस्य होतें हैं, जिनमें से 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति द्वारा चुने जाते हैं।

यहाँ यह तथ्य विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि- भारतीय संविधान के अनुसार लोक सभा की तरह राज्य सभा का भी एक प्रमुख होता है, किन्तु उसे राज्य सभा अध्यक्ष की बजाय सभापति कहा जाता है। सदन की कार्य प्रणाली का नियंत्रक वही होता है। भारत का उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होता है।

सभापति

भारत में संसदीय प्रणाली के अंतर्गत नियुक्त किये गए राज्य सभा के सभापतियों के नाम व कार्यकाल निम्न प्रकार हैं-

क्रमांक नाम कार्यकाल दल / पार्टी चित्र
1. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 13 मई, 1952-12 मई, 1957 निर्दलीय center|60px|link=सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(1.) सर्वपल्ली राधाकृष्णन 13 मई, 1957-12 मई, 1962 निर्दलीय center|60px|link=सर्वपल्ली राधाकृष्णन
2. ज़ाकिर हुसैन 13 मई, 1962-12 मई, 1967 निर्दलीय center|60px|link=ज़ाकिर हुसैन
3. वी. वी. गिरि 13 मई, 1967-3 मई, 1969 निर्दलीय center|60px|link=वी. वी. गिरि
4. गोपाल स्वरूप पाठक 31 अगस्त, 1969-30 अगस्त, 1974 निर्दलीय center|60px|link=गोपाल स्वरूप पाठक
5. बी डी जत्ती 31 अगस्त, 1974-30 अगस्त, 1979 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस center|60px|link=बी डी जत्ती
6. मुहम्मद हिदायतुल्लाह 31 अगस्त, 1979-30 अगस्त, 1984 निर्दलीय center|60px|link=मुहम्मद हिदायतुल्लाह
7. रामस्वामी वेंकटरमण 31 अगस्त, 1984-24 जुलाई, 1987 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस center|60px|link=रामस्वामी वेंकटरमण
8. शंकरदयाल शर्मा 3 सितंबर, 1987-24 जुलाई, 1992 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस center|60px|link=शंकरदयाल शर्मा
9. के. आर. नारायणन 21 अगस्त, 1992-24 जुलाई, 1997 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस center|60px|link=के. आर. नारायणन
10. कृष्णकान्त 21 अगस्त, 1997-27 जुलाई, 2002 जनता दल center|60px|link=कृष्ण कान्त
11. भैरोंसिंह शेखावत 19 अगस्त, 2002-21 जुलाई, 2007 भारतीय जनता पार्टी center|60px|link=भैरोंसिंह शेखावत
12. मोहम्मद हामिद अंसारी 11 अगस्त, 2007-11 अगस्त, 2012 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस center|60px|link=मोहम्मद हामिद अंसारी
(12.) मोहम्मद हामिद अंसारी 11 अगस्त, 2012-11 अगस्त, 2017 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस center|60px|link=मोहम्मद हामिद अंसारी
13. वेंकैया नायडू 11 अगस्त, 2017 से 10 अगस्त, 2022 भारतीय जनता पार्टी center|60px|link=वेंकैया नायडू
14. जगदीप धनखड़ 11 अगस्त, 2022 से पदस्थ भारतीय जनता पार्टी center|60px|link=जगदीप धनखड़


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः