भगवानदास
भगवानदास आमेर के राजा भारमल का पुत्र था। बादशाह अकबर के दरबार की शान बढ़ाने वाला राजा मानसिंह भगवानदास का ही पुत्र था।
- भगवान के पिता राजा भारमल को मुग़ल दरबार में काफ़ी ऊँचा पद प्राप्त हुआ था।
- भारमल का पुत्र भगवानदास पांचहज़ारी मनसब तक पहुँचा था और उसका पोता मानसिंह सात हज़ारी मनसब तक।
- आमेर के भगवानदास को लाहौर का संयुक्त गवर्नर बनाया गया था, जबकि उसका पुत्र मानसिंह क़ाबुल में नियुक्त हुआ।
- जब मिर्ज़ा हाकिम ने लाहौर पर आक्रमण किया, तब उसे पराजित करने में भगवानदास का बहुत बड़ा हाथ था।
- मानसी गंगा, गोवर्धन के तटों को पत्थरों से सीढ़ियों सहित बनवाने का श्रेय भगवानदास को प्राप्त है। श्रद्धालु मानसी गंगा के चारों और दर्शनीय स्थानों के दर्शन करते हुए परिक्रमा लगाते हैं।
|
|
|
|
|