उछलिया: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
(''''उछलिया''' महाराष्ट्र राज्य की एक जाति ह...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
No edit summary |
||
Line 14: | Line 14: | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{जातियाँ और जन जातियाँ}} | {{जातियाँ और जन जातियाँ}} | ||
[[Category:महाराष्ट्र]][[Category:जातियाँ और जन जातियाँ]][[Category: | [[Category:महाराष्ट्र]][[Category:जातियाँ और जन जातियाँ]][[Category:हिन्दी विश्वकोश]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
Revision as of 09:27, 4 February 2014
उछलिया महाराष्ट्र राज्य की एक जाति है। इस जाति के लोग महाराष्ट्री मिश्रित तेलुगु बोलते हैं। इसी से कुछ विद्वान इनको मूल तेलुगु प्रांत का मानते हैं। लेकिन इनके रीति रिवाज, मान्यताओं और शारीरिक बनावट से समाजशास्त्री इस निष्कर्ष पर पहुँचे हैं कि ये उत्तर भारत से आए हैं और राजपूतों की संतान हैं।[1]
- इस जाति के लोगों को 'भामता' या 'गॉठचोर' भी कहा जाता है।
- बरार, गुजरात और पश्चिम भारत में भी मछलिया जाति के लोग काफ़ी संख्या में मिलते हैं।
- इस जाति के लोग विभिन्न प्रकार के रूप बनाए सैकड़ों कोस तक लोगों को ठगते घूमते रहते हैं।
- कहीं पर भी सेंध लगाने या डाका डालने से उछलिया लोग बचते हैं, क्योंकि ऐसा करने पर इन्हें जाति से बहिष्कृत कर दिया जाता है।
- संतानोत्पत्ति पर ये 'सट्बाई' की पूजा करते हैं और 'मुंडन संस्कार' के समय इनके यहाँ जाति भोज देने का विधान है।
- उछलिया जाति में 'बाल विवाह' का प्रचलन है और विवाह के समय वर पक्ष की ओर से कन्या पक्ष को 200 से 250 रुपये तक दिए जाते हैं।
- इस जाति में 'दाह संस्कार' के अंतर्गत मृतकों के शव को जलाया जाता है।
|
|
|
|
|