सचिन तेंदुलकर: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
गोविन्द राम (talk | contribs) No edit summary |
गोविन्द राम (talk | contribs) No edit summary |
||
Line 1: | Line 1: | ||
{{सूचना बक्सा क्रिकेट | {{सूचना बक्सा क्रिकेट खिलाड़ी2 | ||
|चित्र=Sachin-Tendulkar-2.jpg | |चित्र=Sachin-Tendulkar-2.jpg | ||
|पूरा नाम=सचिन रमेश तेंदुलकर | |पूरा नाम=सचिन रमेश तेंदुलकर | ||
Line 7: | Line 7: | ||
|ऊँचाई=5 फुट 5 इंच | |ऊँचाई=5 फुट 5 इंच | ||
|अविभावक=रमेश तेंदुलकर, रजनी तेंदुलकर | |अविभावक=रमेश तेंदुलकर, रजनी तेंदुलकर | ||
|पत्नी=अंजलि | |पत्नी=[[अंजलि तेंदुलकर]] | ||
|संतान=पुत्र-अर्जुन | |संतान=पुत्री-सारा और पुत्र-अर्जुन | ||
|बल्लेबाज़ी शैली=दाएँ हाथ | |बल्लेबाज़ी शैली=दाएँ हाथ | ||
|गेंदबाज़ी शैली=दायें हाथ के लेग स्पिन | |गेंदबाज़ी शैली=दायें हाथ के लेग स्पिन | ||
Line 14: | Line 14: | ||
|भूमिका=[[बल्लेबाज]] | |भूमिका=[[बल्लेबाज]] | ||
|पहला टेस्ट=[[15 नवम्बर]], [[1989]] बनाम [[पाकिस्तान]], कराची | |पहला टेस्ट=[[15 नवम्बर]], [[1989]] बनाम [[पाकिस्तान]], कराची | ||
|आख़िरी टेस्ट= | |आख़िरी टेस्ट= | ||
|पहला वनडे=[[18 दिसंबर]], 1989 बनाम [[पाकिस्तान]], गुजरांवाला | |पहला वनडे=[[18 दिसंबर]], 1989 बनाम [[पाकिस्तान]], गुजरांवाला | ||
|आख़िरी वनडे=[[ | |आख़िरी वनडे=[[18 मार्च]], [[2012]] बनाम पाकिस्तान<ref>यह मैच एकदिवसीय कॅरियर का अंतिम मैच रहा। इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने 48 गेंदों में शानदार 52 रन बनाए और भारत ने 330 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।</ref> | ||
|टेस्ट मुक़ाबले= | |टेस्ट मुक़ाबले=198 | ||
|एकदिवसीय मुक़ाबले=463 | |एकदिवसीय मुक़ाबले=463 | ||
| | |प्रथम श्रेणी मुक़ाबले= 307 | ||
|टेस्ट रन=15, | |टेस्ट रन=15,837 | ||
|एकदिवसीय रन= | |एकदिवसीय रन=18,426<ref>{{cite web |url=http://www.espncricinfo.com/ci/content/player/35320.html |title=Sachin Tendulkar |accessmonthday=[[27 मार्च]] |accessyear=[[2012]] |last= |first= |authorlink= |format=एच.टी.एम.एल |publisher=espncricinfo.com |language=[[अंग्रेज़ी]]}}</ref> | ||
| | |प्रथम श्रेणी रन=25,228 | ||
|टेस्ट बल्लेबाज़ी औसत= | |टेस्ट बल्लेबाज़ी औसत=53.86 | ||
|एकदिवसीय बल्लेबाज़ी औसत=44.83 | |एकदिवसीय बल्लेबाज़ी औसत=44.83 | ||
| | |प्रथम श्रेणी बल्लेबाज़ी औसत=57.86 | ||
|टेस्ट 100/50=51/ | |टेस्ट 100/50=51/67 | ||
|एकदिवसीय 100/50=49/96 | |एकदिवसीय 100/50=49/96 | ||
| | |प्रथम श्रेणी 100/50=81/114 | ||
|टेस्ट सर्वोच्च स्कोर=248* | |टेस्ट सर्वोच्च स्कोर=248* | ||
|एकदिवसीय सर्वोच्च स्कोर=200* | |एकदिवसीय सर्वोच्च स्कोर=200* | ||
| | |प्रथम श्रेणी स्कोर=248* | ||
|टेस्ट गेंद फेंकी=4, | |टेस्ट गेंद फेंकी=4,198 | ||
|एकदिवसीय गेंद फेंकी=8,054 | |एकदिवसीय गेंद फेंकी=8,054 | ||
| | |प्रथम श्रेणी फेंकी=7,563 | ||
|टेस्ट विकेट=45 | |टेस्ट विकेट=45 | ||
|एकदिवसीय विकेट=154 | |एकदिवसीय विकेट=154 | ||
| | |प्रथम श्रेणी विकेट=70 | ||
|टेस्ट गेंदबाज़ी औसत=54. | |टेस्ट गेंदबाज़ी औसत=54.68 | ||
|एकदिवसीय गेंदबाज़ी औसत=44.48 | |एकदिवसीय गेंदबाज़ी औसत=44.48 | ||
| | |प्रथम श्रेणी गेंदबाज़ी औसत=62.18 | ||
|टेस्ट गेंदबाज़ी 5=0 | |टेस्ट गेंदबाज़ी 5=0 | ||
|एकदिवसीय गेंदबाज़ी 5=2 | |एकदिवसीय गेंदबाज़ी 5=2 | ||
| | |प्रथम श्रेणी गेंदबाज़ी 5=3/10 | ||
|टेस्ट गेंदबाज़ी 10=0 | |टेस्ट गेंदबाज़ी 10=0 | ||
|एकदिवसीय गेंदबाज़ी 10=0 | |एकदिवसीय गेंदबाज़ी 10=0 | ||
| | |प्रथम श्रेणी गेंदबाज़ी 10=0 | ||
|टेस्ट सर्वोच्च गेंदबाज़ी=3/10 | |टेस्ट सर्वोच्च गेंदबाज़ी=3/10 | ||
|एकदिवसीय सर्वोच्च गेंदबाज़ी=5/32 | |एकदिवसीय सर्वोच्च गेंदबाज़ी=5/32 | ||
| | |प्रथम श्रेणी सर्वोच्च गेंदबाज़ी=- | ||
|टेस्ट कैच/स्टम्पिंग=113 | |टेस्ट कैच/स्टम्पिंग=113 | ||
|एकदिवसीय कैच/स्टम्पिंग=140 | |एकदिवसीय कैच/स्टम्पिंग=140 | ||
| | |प्रथम श्रेणी कैच/स्टम्पिंग=186 | ||
|संबंधित लेख= | |संबंधित लेख= | ||
|शीर्षक 1= | |शीर्षक 1= | ||
Line 62: | Line 62: | ||
|शीर्षक 4= | |शीर्षक 4= | ||
|पाठ 4= | |पाठ 4= | ||
|अन्य जानकारी= | |अन्य जानकारी=सचिन ने सिर्फ एक टी-ट्वेंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जिसमें 10 रन बनाए थे। | ||
|बाहरी कड़ियाँ=[http://www.espncricinfo.com/ci/content/player/35320.html espncricinfo] | |बाहरी कड़ियाँ=[http://www.espncricinfo.com/ci/content/player/35320.html espncricinfo] | ||
|अद्यतन={{अद्यतन| | |अद्यतन={{अद्यतन|15:12, 22 अप्रॅल 2013 (IST)}} | ||
}} | }} | ||
'''सचिन तेंदुलकर''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Sachin Tendulkar'', जन्म: [[24 अप्रॅल]], [[1973]]) [[क्रिकेट का इतिहास|क्रिकेट इतिहास]] में विश्व के सर्वश्रेष्ठ [[बल्लेबाज़|बल्लेबाज़ों]] में शामिल एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वे [[बल्लेबाज़ी]] में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने [[टेस्ट क्रिकेट|टेस्ट]] व [[एकदिवसीय क्रिकेट]], दोनों में सर्वाधिक शतक अर्जित किये हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ है। इसके साथ टेस्ट क्रिकेट में 15,000 से अधिक रन बनाने वाले वे विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों में भी उन्हें कुल सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है। | '''सचिन तेंदुलकर''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Sachin Tendulkar'', जन्म: [[24 अप्रॅल]], [[1973]]) [[क्रिकेट का इतिहास|क्रिकेट इतिहास]] में विश्व के सर्वश्रेष्ठ [[बल्लेबाज़|बल्लेबाज़ों]] में शामिल एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वे [[बल्लेबाज़ी]] में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने [[टेस्ट क्रिकेट|टेस्ट]] व [[एकदिवसीय क्रिकेट]], दोनों में सर्वाधिक शतक अर्जित किये हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ है। इसके साथ टेस्ट क्रिकेट में 15,000 से अधिक रन बनाने वाले वे विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों में भी उन्हें कुल सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है। |
Revision as of 09:42, 22 April 2013
सचिन तेंदुलकर
| |||
व्यक्तिगत परिचय
| |||
पूरा नाम | सचिन रमेश तेंदुलकर | ||
अन्य नाम | मास्टर ब्लास्टर, लिटिल मास्टर, तेंदल्या, लिटिल चैंपियन | ||
जन्म | 24 अप्रैल, 1973 | ||
जन्म भूमि | मुंबई | ||
ऊँचाई | 5 फुट 5 इंच | ||
पत्नी | अंजलि तेंदुलकर | ||
संतान | पुत्री-सारा और पुत्र-अर्जुन | ||
खेल परिचय
| |||
बल्लेबाज़ी शैली | दाएँ हाथ | ||
गेंदबाज़ी शैली | दायें हाथ के लेग स्पिन | ||
टीम | भारत, एशिया XI, मुंबई, मुंबई इंडियंस, यॉर्कशायर | ||
भूमिका | बल्लेबाज | ||
पहला टेस्ट | 15 नवम्बर, 1989 बनाम पाकिस्तान, कराची | ||
पहला वनडे | 18 दिसंबर, 1989 बनाम पाकिस्तान, गुजरांवाला | ||
आख़िरी वनडे | 18 मार्च, 2012 बनाम पाकिस्तान[1] | ||
कैरियर आँकड़े
| |||
प्रारूप | टेस्ट क्रिकेट | एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय | प्रथम श्रेणी |
मुक़ाबले | 198 | 463 | 307 |
बनाये गये रन | 15,837 | 18,426[2] | 25,228 |
बल्लेबाज़ी औसत | 53.86 | 44.83 | 57.86 |
100/50 | 51/67 | 49/96 | 81/114 |
सर्वोच्च स्कोर | 248* | 200* | 248* |
फेंकी गई गेंदें | 4,198 | 8,054 | 7,563 |
विकेट | 45 | 154 | 70 |
गेंदबाज़ी औसत | 54.68 | 44.48 | 62.18 |
पारी में 5 विकेट | 0 | 2 | 3/10 |
मुक़ाबले में 10 विकेट | 0 | 0 | 0 |
सर्वोच्च गेंदबाज़ी | 3/10 | 5/32 | - |
कैच/स्टम्पिंग | 113 | 140 | 186 |
अन्य जानकारी | सचिन ने सिर्फ एक टी-ट्वेंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जिसमें 10 रन बनाए थे। | ||
बाहरी कड़ियाँ | espncricinfo | ||
अद्यतन | 15:12, 22 अप्रॅल 2013 (IST)
|
सचिन तेंदुलकर (अंग्रेज़ी: Sachin Tendulkar, जन्म: 24 अप्रॅल, 1973) क्रिकेट इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों में शामिल एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वे बल्लेबाज़ी में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट व एकदिवसीय क्रिकेट, दोनों में सर्वाधिक शतक अर्जित किये हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ है। इसके साथ टेस्ट क्रिकेट में 15,000 से अधिक रन बनाने वाले वे विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों में भी उन्हें कुल सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है।
- सचिन विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिसने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाये हैं।
- सचिन राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे सन् 2008 में पद्म विभूषण से भी पुरस्कृत किये जा चुके है।
- वे क्रिकेट जगत के सर्वाधिक प्रायोजित खिलाड़ी हैं और विश्वभर में उनके अनेक प्रशंसक हैं। उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से लिटिल मास्टर व मास्टर ब्लास्टर कह कर बुलाते हैं।
thumb|left|क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी 2011 के साथ सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और एस. श्रीसंत
जीवन परिचय
राजापुर के सारस्वत ब्राह्मण परिवार में जन्मे सचिन का नाम उनके पिता 'रमेश तेंदुलकर' ने उनके चहेते संगीतकार सचिन देव बर्मन के नाम पर रखा था। उनके बड़े भाई 'अजीत तेंदुलकर' ने उन्हें खेलने के लिये प्रोत्साहित किया था। सचिन के एक भाई नितिन तेंदुलकर और एक बहन सवितई तेंदुलकर भी हैं। 1995 में सचिन तेंदुलकर का विवाह अंजलि तेंदुलकर से हुआ, वो पेशे से डॉक्टर हैं। सचिन की दो संतान है - पुत्री सारा और पुत्र अर्जुन। क्रिकेट के अलावा वे अपने ही नाम के एक सफल रेस्टोरेंट के मालिक भी हैं।
क्रिकेट की शुरुआत
[[चित्र:sachin with family.jpg|left|सचिन अपनी पत्नी (अंजलि), पुत्र (अर्जुन) और पुत्री (सारा) के साथ|thumb|right]] सचिन ने शारदाश्रम विद्यामंदिर में अपनी शिक्षा ग्रहण की। तेज़ गेंदबाज़ बनने के लिये उन्होंने एम.आर.एफ. पेस फाउंडेशन के अभ्यास कार्यक्रम में शिरकत की। पर वहाँ तेज़ गेंदबाज़ी के कोच डेनिस लिली ने उन्हें पूर्ण रूप से अपनी बल्लेबाज़ी पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। रमाकांत आचरेकर के निर्देशन में अल्पायु में ही क्रिकेट खेलना शुरू करके तेंदुलकर ने 1988 में स्कूल के एक हॅरिस शील्ड मॅच में विनोद कांबली के साथ खेलते हुए 664 रन की भागीदारी बनाकर स्कूल क्रिकेट में विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। इस धमाकेदार जोडी के अद्वितीय प्रदर्शन के कारण एक गेंदबाज तो रो ही दिया और विरोधी पक्ष ने मैच आगे खेलने से इंकार कर दिया। सचिन ने इस मैच में 320 रन और प्रतियोगिता में हज़ार से भी ज़्यादा रन बनाये। युवाकाल में तेंदुलकर घंटों अपने कोच के साथ अभ्यास करते थे। उनके कोच स्टम्प्स पर एक रुपये का सिक्का रख देते, और जो गेंदबाज़ सचिन को आउट करता, वह् सिक्का उसी को मिलता था। और यदि सचिन बिना आउट हुये पूरे समय बल्लेबाज़ी करने में सफल हो जाते, तो ये सिक्का उन्हें मिलता था। सचिन के अनुसार उस समय उनके द्वारा जीते गये 13 सिक्के आज भी उन्हें सबसे ज़्यादा प्रिय हैं। सचिन ने अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच मुंबई के लिये 14 वर्ष की उम्र मे खेला।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण
thumb|left|सचिन बल्लेबाज़ी करते हुए
Sachin Tendulkar
सचिन ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण 15 नवम्बर, 1989 को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कराची में किया तथा सचिन ने अपना पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच भी पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 18 दिसम्बर 1989 को खेला। सचिन 27 वर्ष की आयु तक 59 शतक (टेस्ट मैचों में 28, और एकदिवसीय क्रिकेट में 31) बना चुके थे। 46 शतक बनाकर उन्होंने सुनील गावस्कर, डेस्मंड हेन्स और विवियन रिचडर्स जैसे क्रिकेट के पूर्व महारथियों के स्थापित कीर्तिमान तोड़ दिए। वह एकदिवसीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वह दो बार भारतीय टीम के कप्तान बने। टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी तेंदुलकर ने 16 वर्ष की उम्र में 1989 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच में अपने क्रिकेट जीवन की शुरुआत की। अद्भुत बल्लेबाज़ी करते हुए 20वीं सदी के अंत तक लगभग 11 वर्षो के पेशेवर खेल जीवन में उन्होंने 54.84 रन का ख़ासा ऊँचा टेस्ट औसत बनाए रखा, जो ग्रेग चैपल, विवियन रिचडर्स, जावेद मियांदाद, ब्रायन लारा और सुनील गावस्कर जैसे धुरंधरों के रन औसत से कहीं अधिक है। पाँच फुट चार इंच लंबे तेंदुलकर अपने क़द की कमी को अपने पैरों के फुर्तीलेपन से पूरा करते हैं। क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक सर डोनॉल्ड ब्रेडमैन ने तेंदुलकर की यह कहते प्रशंसा की कि पिछले 50 वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले बेशुमार बल्लेबाज़ों में सिर्फ़ तेंदुलकर उनकी शैली के निकट पहुँच सके हैं।
सचिन तेंदुलकर के नाम कई बडे़ कीर्तिमान
- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक करने वाले एकमात्र क्रिकेटर
- सबसे ज़्यादा वन डे मैच खेलने का रिकार्ड (463 मैच)
- वन डे मुक़ाबले में सबसे ज़्यादा रन (18426 रन)
- वन डे मुक़ाबले में सबसे ज़्यादा 49 शतक
- वन डे क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर
- वन डे क्रिकेट मुक़ाबले में सबसे ज़्यादा मैन ऑफ द सीरीज
- वन डे क्रिकेट मुक़ाबले में सबसे ज़्यादा मैन ऑफ द मैच
- विश्व कप क्रिकेट मुक़ाबलों में सबसे ज़्यादा रन
- विश्वकप में सबसे ज़्यादा शतक, अर्धशतक बनाने का रिकार्ड
- 1996 और 2003 विश्वकप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज का रिकार्ड
- टेस्ट क्रिकेट मे सबसे ज़्यादा शतक
- टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रनों का कीर्तिमान
- टेस्ट क्रिकेट 13000, 14,000 और 15,000 रन बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज
- अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबलो मे सबसे ज़्यादा 33,896 रन बनाने का कीर्तिमान
सचिन के शतकों का ब्यौरा
|
|
वीथिका
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ यह मैच एकदिवसीय कॅरियर का अंतिम मैच रहा। इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने 48 गेंदों में शानदार 52 रन बनाए और भारत ने 330 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।
- ↑ Sachin Tendulkar (अंग्रेज़ी) (एच.टी.एम.एल) espncricinfo.com। अभिगमन तिथि: 27 मार्च, 2012।
- ↑ इस दिन सचिन तेंदुलकर का जन्म दिन था।
संबंधित लेख