अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
गोविन्द राम (talk | contribs) No edit summary |
गोविन्द राम (talk | contribs) No edit summary |
||
Line 23: | Line 23: | ||
|शीर्षक 10= | |शीर्षक 10= | ||
|पाठ 10= | |पाठ 10= | ||
|संबंधित लेख=[[बाल दिवस]], [[अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस]], [[पितृ दिवस]], [[मातृ दिवस]] | |संबंधित लेख=[[बाल दिवस]], [[विश्व बालश्रम निषेध दिवस]], [[अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस]], [[पितृ दिवस]], [[मातृ दिवस]] | ||
|अन्य जानकारी= | |अन्य जानकारी= | ||
|बाहरी कड़ियाँ= | |बाहरी कड़ियाँ= |
Revision as of 10:42, 29 May 2015
अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस
| |
विवरण | रूस में अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पहली बार सन् 1949 में मनाया गया था। इसका निर्णय मास्को में अंतर्राष्ट्रीय महिला लोकतांत्रिक संघ की एक विशेष बैठक में किया गया था। |
उद्देश्य | बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना। |
तिथि | 1 जून |
शुरुअात | 1949 |
संबंधित लेख | बाल दिवस, विश्व बालश्रम निषेध दिवस, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, पितृ दिवस, मातृ दिवस |
अद्यतन | 13:36, 29 मई 2015 (IST)
|
अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस अथवा अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस (अंग्रेज़ी: International Day for Protection of Children OR International Children's Day) प्रत्येक वर्ष 1 जून को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय बाल-रक्षा दिवस एक सबसे पुराना अंतर्राष्ट्रीय उत्सव है जो 1950 से मनाया जा रहा है।
उद्देश्य
इसका उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। रूस में आज के दिन अनाथ, विकलांग और ग़रीब बच्चों की समस्याओं की ओर विशेष रूप से लोगों का ध्यान खींचा जाता है। बच्चों को तोहफ़े दिए जाते हैं और उनके लिए विशेष समारोहों का आयोजन किया जाता है।
शुरुअात
रूस में अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पहली बार सन् 1949 में मनाया गया था। इसका निर्णय मास्को में अंतर्राष्ट्रीय महिला लोकतांत्रिक संघ की एक विशेष बैठक में किया गया था। 1 जून सन् 1950 को दुनिया भर के 51 देशों में अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पहली बार मनाया गया था।
अायोजन एवं कार्यक्रम
रूस की राजधानी मास्को में इस दिन भांति-भांति की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं जिनमें बच्चों को पुरस्कार बांटे जाते हैं। नृत्य-संगीत कार्यक्रम भी होते हैं और साथ ही विभिन्न प्रदर्शनियां तथा ज्ञानवर्धक कार्यक्रम भी अायोजित होते हैं। 2007 से अंतर्राष्ट्रीय बाल-रक्षा दिवस पर क्रेमलिन के महागिरजा चौक पर मास्को के स्कूल छात्रों के लिए घुड़सवार और पैदल प्रहरियों की ड्यूटी बदलने की समारोही परेड होती है जिसमें राष्ट्रपति रेजिमेंट के सैनिक भाग लेते हैं। 2013 में क्रेमलिन अश्वारोहण विद्यालय के किशोर छात्रों ने भी इस समारोह में भाग लिया था।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ आज है अंतर्राष्ट्रीय बाल-रक्षा दिवस (हिन्दी) रेडियो रूस। अभिगमन तिथि: 29 मई, 2015।
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख