गांधीनगर: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
शिल्पी गोयल (talk | contribs) No edit summary |
m (→संबंधित लेख) |
||
Line 25: | Line 25: | ||
<references/> | <references/> | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{गुजरात के पर्यटन स्थल}} | {{गुजरात के पर्यटन स्थल}} | ||
{{प्रदेशों की राजधानी}} | {{प्रदेशों की राजधानी}} |
Revision as of 03:50, 21 January 2011
गांधीनगर शहर, गुजरात राज्य की राजधानी, पश्चिम भारत में स्थित है। यह अहमदाबाद शहर के 35 किमी पूर्वोत्तर में साबरमती नदी के दाएँ तट पर स्थित है। साबरमती नदी के पश्चिमी तट पर स्थित गुजरात की राजधानी गांधीनगर का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने नाम पर रखा गया है। 649 वर्ग किमी. में फैले गांधीनगर को चंडीगढ़ के बाद भारत का दूसरा नियोजित शहर माना जाता है। चंडीगढ़ को डिज़ाइन करने वाले फ्रेंच वास्तुशिल्प ली कोरबुसियन ने इस शहर को भी डिजाइन किया था।
राजमार्ग
अहमदाबाद से यह मुंबई-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 द्वारा जुड़ा हुआ है। 1966 में गुजरात की भूतपूर्व राजधानी अहमदाबाद से यहाँ स्थानांतरित हुई। यह एक नियोजित शहर है, जो 1970 में अहमदाबाद से शासकीय कार्यालय के आने के बाद सक्रिय हुआ। शहर में सड़कों की ग्रिड प्रणाली है तथा यह क्षेत्रों में विभाजित है, जो बुनियादी सुविधाओं से युक्त हैं।
परिवहन
- वायु मार्ग
अहमदाबाद का सरदार बल्लभ भाई पटेल अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डा गांधीनगर का करीबी हवाईअड्डा है जो ज़िला मुख्यालय से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर है।
- रेल मार्ग
अहमदाबाद जंक्शन गांधीनगर का करीबी रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन देश के अनेक हिस्सों से अनेक रेलगाड़ियों के माध्यम से जुड़ा है।
- सड़क मार्ग
अहमदाबाद और गुजरात के प्रमुख शहरों से नियमित बसें गांधीनगर के लिए चलती रहती हैं। साथ ही पड़ोसी राज्यों द्वारा भी गांधीनगर सड़क मार्ग से जुड़ा है।
पर्यटन स्थल
अदलज, राधेजा, दभोदा आदि भी यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। 30 क्षेत्रों में बंटे इस शहर के हर क्षेत्र में अपना ख़रीददारी और सामुदायिक केंद्र, प्राथमिक विद्यालय और स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था है। स्वामीनारायण संप्रदाय द्वारा संचालित अक्षरधाम मंदिर यहाँ का मुख्य आकर्षण है। ज़िले के रूपल गाँव में मनाया जाने वाला पल्ली पर्व बड़ी संख्या में पर्यटकों को लुभाता है।
जनसंख्या
2001 की जनगणना के अनुसार गांधीनगर की जनसंख्या 1,95,891 है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख