विश्व मानवीय दिवस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:59, 28 July 2018 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''विश्व मानवीय दिवस''' (अंग्रेज़ी: ''World Humanitarian Day'') प्रत्य...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

विश्व मानवीय दिवस (अंग्रेज़ी: World Humanitarian Day) प्रत्येक वर्ष '19 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिवस पर उन लोगों को याद किया जाता है, जिन्होंने मानवीय उद्देश्यों के कारण दूसरों की सहायता के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। इस दिवस को विश्व भर में मानवीय कार्यों को प्रोत्साहन दिए जाने के अवसर के रूप में भी देखा जाता है।

  • इस दिवस को मनाने का निर्णय संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्वीडिश प्रस्ताव के आधार पर किया गया। इसके अनुसार किसी आपातकाल की स्थिति में संयुक्त राष्ट्र देशों द्वारा आपस में सहायता के लिए मानवीय आधार पर पहल की जा सकती है।
  • विश्व मानवीय दिवस को विशेष रूप से 2003 में संयुक्त राष्ट्र के बगदाद, इराक स्थित मुख्यालय पर हुए हमले की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाना आरंभ किया गया था।
  • यह दिवस]] मानवीय कर्मियों और मानवीय कारणों की वजह से अपनी जान गंवा चुके लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।
  • विश्व मानवीय दिवस विश्व में मानवीय कार्यों को प्रेरित करने वाली भावना का जश्न मनाने का भी एक अवसर है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः