संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 16:13, 31 May 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस''' (अंग्रेज़ी: ''United Natio...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस (अंग्रेज़ी: United Nations Public Service Day) प्रत्येक वर्ष 23 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन विकास प्रक्रिया में लोक सेवा के योगदान को उजागर करने और समुदाय में लोक सेवा को महत्व देने के लिए मनाया जाता है।

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर, 2002 को 57/277 प्रस्ताव पारित करके प्रतिवर्ष 23 जून को 'संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस' के रूप मनाए जाने की घोषणा की थी।
  • इस दिन को दुनिया भर में विभिन्न सार्वजनिक सेवा संगठनों और विभागों द्वारा व्यापक रूप से मनाया जाता है, ताकि समुदाय में विकास और सुधार करने में लोक सेवकों की भूमिका को पहचानने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किए जा सके।
  • इस दिवस पर उन लोगों को सम्मानित किया जाता है जो मानवता की सेवा की ज़िम्मेदारी स्वीकार करते हैं और जनता की सेवा संस्थानों में उत्कृष्टता और नवाचार के लिए योगदान करते हैं।
  • प्रत्येक वर्ष इस दिन 'संयुक्त राष्ट्र जनसेवा पुरस्कार' (United Nations Public Service Awards) प्रदान किए जाते हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को इस पुरस्कार से सम्मानित करता है।
  • वर्ष 2013 का यह पुरस्कार बहरीन की राजधानी मनामा में 24 जून-27 जून, 2013 के मध्य आयोजित समारोह में दिए गये।
  • साल 2014 का विषय "सतत विकास और लोगों की खुशहाली के लिए शासन का नवीनीकरण करना" था।
  • साल 2013 का विषय रखा गया था- "परिवर्तनकारी ई-गवर्नमेंट और अभिनव: सभी के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण"।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः