विश्व आवास दिवस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:05, 7 October 2017 by आशा चौधरी (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
विश्व आवास दिवस
विवरण 'विश्व आवास दिवस' मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1985 में की गई थी। इस दिवस का आयोजन विश्व के कई देशों में किया जाता है, जैसे- भारत, चीन, पोलैंड, मेक्सिको, युगांडा, अंगोला और संयुक्त राज्य अमेरिका आदि।
तिथि अक्टूबर माह का प्रथम सोमवार
शुरुआत 1986
उद्देश्य मानवता के मूल अधिकार की पहचान करना और उन्हें पर्याप्त आश्रय देना।
अन्य जानकारी विश्व आवास दिवस एक वैश्विक अनुपालन है ना कि एक सार्वजनिक अवकाश है। 'आवास स्क्रॉल ऑफ ऑनर' पुरस्कार, संयुक्त राष्ट्र के मानव बस्ती कार्यक्रम (यूएनएचएसपी) द्वारा वर्ष 1989 से शुरू किया गया था।
अद्यतन‎

विश्व आवास दिवस (अंग्रेज़ी: World Habitat Day) प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह के पहले सोमवार को संयुक्त राष्ट्र संघ के नेतृत्त्व में मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार 1986 में मनाया गया था। विश्व आवास दिवस का आयोजन केन्या की राजधानी नैरोबी में हुआ था।

उद्देश्य

इस दिन का मूल उद्देश्य मानवता के मूल अधिकार की पहचान करने और उन्हें पर्याप्त आश्रय देना था। इसके अलावा ग़रीबी को समाप्त करने और उसमें सुधार करने के लिए ज़मीनी स्तर पर कार्रवाई के लिए प्रोत्साहित करना है। पहली बार यह दिवस वर्ष 1986 में आयोजित किया गया था, जबकि इस दिवस का मूल उद्देश्य "आवास मेरा अधिकार है" था। इस आयोजन का स्थल नैरोबी शहर था। इसके अलावा इस आयोजन के निम्नलिखित उद्देश्य भी रहे-

  1. बेघर के लिए आश्रय (1987)
  2. हमारा पड़ोस (1995)
  3. भविष्य के शहर (1997)
  4. सुरक्षित शहर (1998)
  5. शहरी शासन में महिला (2000)
  6. शहरों के लिए पानी और स्वच्छता (2001)
  7. शहरों के बिना मलिन बस्तियां (2003)

विभिन्न गतिविधियाँ

विश्व आवास दिवस का आयोजन विश्व के कई देशों में किया जाता है, जैसे भारत, चीन, पोलैंड, मेक्सिको, युगांडा, अंगोला और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे कई देशों में इसे मनाया जाता है। दुनिया भर में इसका आयोजन किया जाता है, ताकि विश्व भर में तीव्र नगरीकरण के बढ़ते हुए कारण और उनका वातावरण पर प्रभाव और ग़रीबी निवारण में उनकी भूमिका का पता लग सके, जैसे अवार्ड समारोह का आयोजन ("आवास स्क्रॉल ऑफ ऑनर")। यह पुरस्कार अति-महत्वपूर्ण पुरस्कारों की सूची में शामिल है। प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा कई विषयों का चुनाव किया जाता है। चुने गए विषय वस्तुतः आवास के लिए महत्वपूर्ण तथ्य होते हैं और उसके विकास में अत्यंत ज़रूरी होते हैं। इन विषयों के चुनाव के पीछे मूल उद्देश्य विश्व भर में लोगों को आवास उपलब्ध कराना और उनका बेहतर विकास करना होता है और सतत विकास की नीतियों को बढ़ावा देना होता है।

विश्व आवास दिवस के बारे में कुछ तथ्य

  1. 'विश्व आवास दिवस' एक वैश्विक अनुपालन है ना कि एक सार्वजनिक अवकाश है।
  2. हर साल यूएन हैबिटेट प्रतिवर्ष के लिए निर्धारित थीम को प्रचार-प्रसार करने और आवास को बढ़ावा देने के सन्दर्भ में जागरूकता को बढ़ाने के लिए गतिविधियों का आयोजन करता है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए केंद्र सरकार, स्थानीय सरकार, नागरिक समाज, निजी क्षेत्र और मीडिया उसके सहयोगियों के रूप में कार्य करते हैं।
  3. 'आवास स्क्रॉल ऑफ ऑनर' पुरस्कार, संयुक्त राष्ट्र के मानव बस्ती कार्यक्रम (यूएनएचएसपी) द्वारा वर्ष 1989 से शुरू किया गया था। इस पुरस्कार को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मानव बस्ती पुरस्कार के तौर पर माना जाता है। इस पुरस्कार का मूल उद्देश्य ऐसे कार्यों को प्रारंभ करना है जो संघर्षरत और बेघर लोगों की पीड़ा को न केवल समझ सके बल्कि उन्हें दूर भी कर सके। इसके अलावा मानव बस्तियों के पुनर्निर्माण में सहयोग कर सके और शहरी जीवन की गुणवत्ता के विकास में सहयोग दे सके।

विविध तथ्य

संयुक्त राष्ट्र आवास मिशन के अंतर्गत विविध तथ्य समाहित होते हैं, जैसे-

  1. सभी के लिए सुरक्षित और स्वस्थ रहने वाले पर्यावरण का विकास विशेष रूप से बच्चों के लिए।
  2. पर्याप्त और टिकाऊ परिवहन और ऊर्जा
  3. शहरी क्षेत्रों में हरियाली की स्थापना और पौधरोपण की व्यवस्था।
  4. शुद्ध और सुरक्षित पीने के पानी के साथ ही स्वच्छता।
  5. सांस लेने के लिए ताज़ा और प्रदूषण से रहित हवा।
  6. लोगों के लिए पर्याप्त रोज़गार के अवसर।
  7. झुग्गी में रहने वाले लोगों में सुधार और शहरी योजना में वृद्धि।
  8. अपशिष्ट पदार्थ की पुनरावृत्ति सहित बेहतर कचरा प्रबंधन।
  1. REDIRECTसाँचा:इन्हें भी देखें


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः