गांधीनगर: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
m (Text replace - "==टीका टिप्पणी और संदर्भ==" to "{{संदर्भ ग्रंथ}} ==टीका टिप्पणी और संदर्भ==")
m (Text replace - "करीब" to "क़रीब")
Line 42: Line 42:
==परिवहन==
==परिवहन==
;<u>हवाई मार्ग</u>
;<u>हवाई मार्ग</u>
अहमदाबाद का [[सरदार बल्लभ भाई पटेल]] अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा गांधीनगर का करीबी हवाई अड्डा है जो ज़िला मुख्यालय से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर है।
अहमदाबाद का [[सरदार बल्लभ भाई पटेल]] अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा गांधीनगर का क़रीबी हवाई अड्डा है जो ज़िला मुख्यालय से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर है।
;<u>रेल मार्ग</u>
;<u>रेल मार्ग</u>
अहमदाबाद जंक्शन गांधीनगर का क़रीबी रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन देश के अनेक हिस्सों से अनेक रेलगाड़ियों के माध्यम से जुड़ा है।
अहमदाबाद जंक्शन गांधीनगर का क़रीबी रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन देश के अनेक हिस्सों से अनेक रेलगाड़ियों के माध्यम से जुड़ा है।

Revision as of 07:50, 8 July 2011

गांधीनगर
विवरण गांधीनगर शहर, गुजरात राज्य की राजधानी, पश्चिम भारत में स्थित है। यह अहमदाबाद शहर से 35 किलोमीटर पूर्वोत्तर में साबरमती नदी के दाएँ तट पर स्थित है।
राज्य गुजरात
ज़िला गांधीनगर ज़िला
भौगोलिक स्थिति उत्तर- 23.22°, पूर्व- 72.68°
मार्ग स्थिति अहमदाबाद से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 द्वारा मुंबई-दिल्ली होते हुए गांधीनगर पहुँचा जा सकता है।
कैसे पहुँचें हवाई जहाज, रेल, बस, टैक्सी
हवाई अड्डा नज़दीकी अहमदाबाद हवाई अड्डा
रेलवे स्टेशन नज़दीकी अहमदाबाद जंक्शन
बस अड्डा गांधीनगर बस अड्डा
यातायात बस, ऑटो रिक्शा
क्या देखें गांधीनगर पर्यटन
कहाँ ठहरें होटल, धर्मशाला, अतिथि-ग्रह
एस.टी.डी. कोड 02712
चित्र:Map-icon.gif गूगल मानचित्र
अद्यतन‎

गांधीनगर, गुजरात राज्य की राजधानी, पश्चिम भारत में स्थित है। यह अहमदाबाद शहर से 35 किलोमीटर पूर्वोत्तर में साबरमती नदी के दाएँ तट पर स्थित है। साबरमती नदी के पश्चिमी तट पर स्थित गुजरात की राजधानी गांधीनगर का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के नाम पर रखा गया है। 649 वर्ग किलोमीटर में फैले गांधीनगर को चंडीगढ़ के बाद भारत का दूसरा नियोजित शहर माना जाता है। चंडीगढ़ को डिज़ाइन करने वाले फ्रेंच वास्तुशिल्प ली कोरबुसियन ने इस शहर को भी डिज़ाइन किया था।

राजमार्ग

अहमदाबाद से यह मुंबई-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 द्वारा जुड़ा हुआ है। 1966 में गुजरात की भूतपूर्व राजधानी अहमदाबाद से गांधीनगर स्थानांतरित हुई। यह एक नियोजित शहर है, जो 1970 में अहमदाबाद से शासकीय कार्यालय के आने के बाद सक्रिय हुआ। शहर में सड़कों की ग्रिड प्रणाली है तथा यह क्षेत्रों में विभाजित है, जो बुनियादी सुविधाओं से युक्त है।

परिवहन

हवाई मार्ग

अहमदाबाद का सरदार बल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा गांधीनगर का क़रीबी हवाई अड्डा है जो ज़िला मुख्यालय से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर है।

रेल मार्ग

अहमदाबाद जंक्शन गांधीनगर का क़रीबी रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन देश के अनेक हिस्सों से अनेक रेलगाड़ियों के माध्यम से जुड़ा है।

सड़क मार्ग

अहमदाबाद और गुजरात के प्रमुख शहरों से नियमित बसें गांधीनगर के लिए चलती रहती हैं। साथ ही पड़ोसी राज्यों द्वारा भी गांधीनगर सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है।

पर्यटन स्थल

अदलज, राधेजा, दभोदा आदि यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। 30 क्षेत्रों में बंटे इस शहर के हर क्षेत्र में ख़रीददारी और सामुदायिक केंद्र, प्राथमिक विद्यालय और स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था है। स्वामीनारायण संप्रदाय द्वारा संचालित अक्षरधाम मंदिर यहाँ का मुख्य आकर्षण है। ज़िले के रूपल गाँव में मनाया जाने वाला पल्ली पर्व बड़ी संख्या में पर्यटकों को लुभाता है।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार गांधीनगर की जनसंख्या 1,95,891 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख