अफ़ीक
(Redirected from अफीक)
अफ़ीक का पूरा नाम ‘शम्स-ए-सिराज अफ़ीक’ था। वह फ़ारसी भाषा का प्रसिद्ध विद्वान् लेखक था।
- तुग़लक़ सुल्तान फ़िरोजशाह ने अफ़ीक को संरक्षण प्रदान किया था।
- अफ़ीक अपनी फ़ारसी रचना ‘तारीख़-ए-फ़िरोजशाही’ के लिए प्रसिद्ध है। इस पुस्तक में उसने फ़िरोजशाह तुग़लक़ के शासन काल की ऐतिहासिक घटनाओं का यथा समय वर्णन किया है। उसकी रचना को फ़िरोजशाह के शासन काल का आधिकारिक इतिहास माना जाता है।
|
|
|
|
|