कैम्ब्रिज

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:29, 7 August 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''कैम्ब्रिज''' इंग्लैंड का एक नगर जो केम (Cam) नदी के दाह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

कैम्ब्रिज इंग्लैंड का एक नगर जो केम (Cam) नदी के दाहिने तट पर लंदन के उत्तरपूर्व 50 मील की दूरी पर स्थित है। इसका विकास एक दुर्ग के चारों ओर हुआ है। नगर का क्षेत्रफल 10,060 एकड़ तथा जनसंख्या 1,00,200 (1969) है। यहाँ प्राचीन काल से अनेक मेले लगते आए हैं, अब भी वार्नवेल का ग्रीष्मकालीन मेला प्रत्येक वर्ष 22 जून को आरंभ होता है। विद्या के केंद्र के रूप में यहाँ केंब्रिज विश्वविद्यालय तथा गिल्ड हॉल लायब्रेरी हैं। यहाँ रेडियो, टेलिविजन, वैज्ञानिक यंत्र, सीमेंट, पीतल एवं लोहे की ढलाई के उद्योग हैं।

संयुक्त राज्य अमरीका के मेसाचुसेट्स राज्य का एक नगर जो चार्ल्स नदी के बाएँ तट पर बोस्टन से 5 मील उत्तरपश्चिम स्थित है (स्थित 42 18 उ. अ. से 714 पू. दे.)। यहाँ सुप्रसिद्ध हार्वर्ड विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना 1636 ई. में हुई थी। इसकी जनसंख्या 1,07,716 (1960) है। इसकी ख्याति मुद्रण एवं प्रकाशन के लिये है। केंब्रिज में रसायन, तार, बिजली तथा काँच के सामान का निर्माण किया जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः