थेसाली

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:38, 19 August 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''थेसाली''' ग्रीस देश का प्राचीन भौगोलिक विभाग है, जिस...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

थेसाली ग्रीस देश का प्राचीन भौगोलिक विभाग है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 13.973 वर्ग किलोमीटर है। इसके अंतर्गत नवीन लारिसा तथा ट्रिकाला विभाग भी सम्मिलित हैं।[1]

  • यह 39°30' उत्तरी अक्षांश तथा 22°०' पूर्वी देशांतर पर स्थित है।
  • प्राचीन थेसाली चारों ओर से पिंडस, ओएटा तथा अन्य पर्वत श्रेणियों से घिरा हुआ था तथा थेसाली मैदान अत्यंत उपजाऊ क्षेत्र था।
  • कहा जाता है कि ईसा से एक हज़ार वर्ष पूर्व थेसाली नामक कबीली जातियों ने इस मैदान में प्रवेश किया, अत: इन्हीं के नाम पर इसका नाम थेसाली पड़ा।
  • यह विभाग समांतर पर्वत श्रेणियों से पूर्ण है, जो पूर्व-पश्चिम में फैली हुई हैं तथा जिनके भीतर उपजाऊ मैदान हैं, जो समुद्र तट की ओर खुले हुए हैं।
  • यह भाग देश के अन्य भागों द्वारा रेल एवं सड़क से मिला हुआ है। यहाँ का मुख्य नगर 'लारिसा' गमनागमन का मुख्य केंद्र है, जो पठारी एवं मैदानी भागों से समान रूप से रेल या सड़क यातायात द्वारा संबंधित है।
  • ग्रीस के इस भौगोलिक भाग में लगभग 6,94,461 (1961) लोग निवास करते थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. थेसाली (हिन्दी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 19 अगस्त, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः