दलपतशाह
दलपतशाह अथवा 'दलपतिशाह' गोंड राजा संग्राम शाह के सबसे बड़े पुत्र थे। इनका विवाह भारतीय इतिहास की वीरांगना नारियों में गिनी जाने वाली रानी दुर्गावती से हुआ था।
- दलपतशाह राजा संग्राम शाह के सबसे बड़े पुत्र थे।
- 1540 ई. में संग्राम शाह की मृत्यु के पश्चात् दलपतशाह राजा हुए।
- राजा दलपतशाह का विवाह 1542 ई. में दुर्गावती से हुआ था।
- दलपतशाह की रानी दुर्गावती उनके साथ राज्य के प्रशासन और विस्तार में सक्रिय भागीदारी निभाने लगी थीं।
- दुर्भाग्य से कुछ वर्षों में ही दलपतशाह की मृत्यु हो गयी। उस समय उनके पुत्र वीरनारायण बहुत छोटे थे, ऐसे में रानी दुर्गावती को राजगद्दी संभालनी पड़ी।
|
|
|
|
|