जेनलन गुफ़ाएँ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:30, 25 October 2017 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replacement - "khoj.bharatdiscovery.org" to "bharatkhoj.org")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

जेनलन गुफ़ाएँ ब्लू माउंटेन पठार, न्यू साउथ वेल्स के पश्चिमी किनारे पर सिल्यूरिन चूने के पत्थर वाले प्रदेश में, चौड़े भूभाग पर उत्तर से दक्षिण की ओर फैली हुई हैं। ये गुफ़ाएँ सिडनी नगर से 70 मील दूर पश्चिम की ओर स्थित हैं।[1]

  • इन गुफ़ाओं के सौंदर्य को देखकर 1866 ई. में यहाँ की सरकार ने इन्हें भ्रमण केंद्र का रूप दे दिया था। अब ये गुफ़ाएँ रंग-बिरंगे विद्युत के प्रकाश से सुशोभित कर दी गई हैं।
  • चार-पाँच स्तरों पर फैली हुई इन गुफ़ाओं की संख्या लगभग 12 है, जिनमें कई अवशैल तथा गुलाबी और बैंगनी रंग के ऊँचे-ऊँचे भृगु (cliffs) बड़े ही मनमोहक हैं।
  • संपूर्ण जेनलन गुफ़ाएँ जेनोलन नदी के पानी में सिल्यूरियन चूने के पत्थर घुलने से बनी हैं।
  • सबसे पुरानी गुफ़ा जेनोलन नदी के तट से 250 फुट की ऊँचाई पर स्थित है।
  • यहाँ पर बना 400 फुट ऊँचा प्राकृतिक महराब है, जो प्राकृतिक सुरंग का काम देता है। इसके भीतर से होकर सड़क गई है।
  • इन गुफ़ाओं के अवलोकनार्थ प्रति वर्ष लगभग 10,00,000 भ्रमणार्थी आते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. जेनलन गुफ़ाएँ (हिन्दी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 15 जून, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः