अल्बानी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:19, 7 June 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''अल्बानी''' संयुक्त राज्य, अमरीका, के न्यूयार्क प्रा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अल्बानी संयुक्त राज्य, अमरीका, के न्यूयार्क प्रांत की राजधानी तथा बंदरगाह है, जो न्यूयार्क नगर से 145 मील उत्तर हडसन नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित है। इसका क्षेत्रफल 19.6 वर्ग मील तथा जनसंख्या 1,22,670 (1968) है। न्यूयार्क सेंट्रल, डेलावरे तथा हडसन, वेस्टशोर तथा बोस्टन और अल्बानी रेलवे लाइनें यहाँ से होकर जाती हैं। यहाँ पर एक राजकीय संग्रहालय तथा सन्‌ 1898 में स्थापित एक राजकीय पुस्तकालय है जिसमें 6,30,000 पुस्तकें हैं। न्यूयार्क स्टेट नैशनल बैंक की इमारत संभवत: अमरीका का सबसे पुराना भवन है। जिसमें प्रारंभ से ही बैंक का कार्य होता रहा है। यहाँ 20 प्रमदवन (पार्क) हैं जिनमें वाशिंगटन तथा लिंकन सबसे बड़े हैं। यहाँ नगरपालिका, हवाई अड्डा और एक व्यस्त बंदरगाह है। विभिन्न उद्योग धंधे भी यहाँ होते हैं जिनमें रासायनिक पदार्थ, वस्त्र, कागज, स्टोव तथा पिन इत्यादि बनाना मुख्य हैं। अल्बानी प्रमुख शिक्षाकेंद्र है। यहाँ पर विभिन्न स्कूल, कालेज तथा व्यावसायिक संस्थाएँ हैं जिनमें नैशनल विश्वविद्यालय, अल्बानी फार्मेसी कालेज (स्थापित 1881), अल्बानी लॉ स्कूल (स्थापित 1851) तथा अल्बानी मेडिकल स्कूल (स्थापित 1839) प्रमुख हैं। यहाँ से दो दैनिक पत्र निकलते हैं: निकरबोकर न्यूज़ सन्‌ 1842 से और टाइम्स यूनियन सन्‌ 1853 से। रेलमार्ग, जलमार्ग तथा सड़कों का जाल बिछा होने के कारण अल्बानी एक प्रमुख माल-वितरण-केंद्र बन गया है।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 266 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः