अशांती

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 05:59, 8 June 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''अशांती''' अफ्रीका में गोल्डकोस्ट राज्य का एक प्रशा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अशांती अफ्रीका में गोल्डकोस्ट राज्य का एक प्रशासकीय विभाग है (क्षेत्रफल 24,560 वर्ग मील)। इसका अधिकांश पर्वतीय है और जंगलों से ढका है। साल के अधिकांश महीनों में पानी पर्याप्त बरसता है। जलवायु स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बबूल, ताड़ तथा कपास के पर्याप्त वृक्ष हैं। यहाँ की मुख्य फसलें मक्का, केला, नारियल तथा सकरकंद है। यहाँ कण के रूप में प्रति वर्ष 1,00,000 आउंस सोना निकाला जाता है। अंग्रेजों ने 1896 ई. में यहाँ अपना शासन स्थापित किया, किंतु 1935 में यहाँ एक स्वतंत्र सांघिक राज्य की स्थापना हुई।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 284 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः