अस्वान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:03, 8 June 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''अस्वान''' नगर मिस्र के अस्वान प्रांत की राजधानी है।...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अस्वान नगर मिस्र के अस्वान प्रांत की राजधानी है। नील नदी पर बने हुए अस्वान बांध से 31/2 मील दक्षिण, काहिरा से 552 मील की दूरी पर स्थित यह नगर यूरोपवासियों का शीतकालीन क्रीड़ा केंद्र है। रेलवे स्टेशन के दक्षिण पूर्व में स्थित 246 ई.पू. के बने हुए मंदिर का भग्नावशेष, एलिफैंटाइन टापू का प्राचीन मंदिर तथा मिस्र की छठी राजसत्ता के बनवाए हुए चट्टानी मकबरे नगर की प्राचीनता के द्योतक हैं। नगर प्राचीन एब तथा सेन नगरों के मिल जाने से बना है। रेल तथा सड़कों से यह देश के अन्य नगरों से संबद्ध है। तुक जाति के लोग यहाँ के आदिवासी हैं। यहाँ उत्तरोत्तर जनसंख्या की पर्याप्त वृद्धि हो रही है।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 316 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः