आरेत्ज़ो

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:53, 15 June 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''आरेत्ज़ो''' इटली देश के आरेत्ज़ो प्रदेश की राजधानी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

आरेत्ज़ो इटली देश के आरेत्ज़ो प्रदेश की राजधानी है। यह फ्लोरेंस से 54 मील दक्षिण पूर्व में है। इसका पुराना नाम आर्टियम था और उस समय यह इटली के उन्नतिशील नगरों में से एक था। 3-4 ई.पू. में यह रोम के विरुद्ध था, परंतु हैनिबैल के आक्रमण में इसने रोमवासियों की सहायता की। गाल्स के आक्रमण के समय यह चीनी मिट्टी के बर्तनों के लिए प्रसिद्ध था। यह नगर बहुत से महान्‌ पुरुषों का जन्मस्थान रहा है; जैसे पेट्रकिटी लियोनार्डो, आरेटिनों, सीएलपिनों, पोपजूलियस द्वितीय, मासकारी इत्यादि। आज भी यह नगर आकर्षण का केंद्र है। यहाँ की चौड़ी तथा चिकनी सड़कें, संग्रहालय, पुस्तकालय और 13वीं सदी में बना एक बड़ा गिरजाघर देखने लायक है। यह उपजाऊ मैदान के बीच में स्थित है। इसके चारों ओर के प्रदेश में अनाज, जैतून और फल उत्पन्न होते हैं। यहाँ मदिरा बनाई जाती है। यहाँ की जनवायु भूमध्यसागरीय है। यह एक पहाड़ी के ऊपर बसा हुआ है। यहाँ की सड़कें चारों ओर जाती हैं। यहाँ पर रेशमी कपड़े, चमड़े के सामान तथा सूती कपड़ों की मिलें हैं। इस शहर के पास ही आर्नों नदी बहती है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 425 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः