इंडियानापोलिस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:40, 27 June 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''इंडियानापोलिस''' संयुक्त राज्य (अमरीका) के इंडियान...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

इंडियानापोलिस संयुक्त राज्य (अमरीका) के इंडियाना राज्य की राजधानी है तथा उसके हृदयस्थल में ह्वाहट नदी के तट पर बसा हुआ है। इसे अमरीका का चौराह कहते हैं, क्योंकि यहाँ शिकागो, सेंट लुई, लुईजविल, सिनसिनाटी, कोलंबस, न्यूयार्क आदि को जानेवाले रेलवे मार्ग तथा कई पक्की सड़कें मिलती हैं। यहाँ एक बड़ा हवाई अड्डा भी है। केंद्रीय भौगोलिक स्थिति, प्रमुख कोयला क्षेत्रों के सामीप्य तथा यातायात के साधनों के बाहुल्य ने इसे बहुत बड़ा औद्योगिक केंद्र बना दिया है। इसके मुख्य उद्योग खाद्य पदार्थ तथा वस्त्र, हवाई जहाजों के इंजिन, बैटरी, रेडियो, रफ्रेीजरेटर, कागज, चमड़े, का सामान आदि है। यह एक बड़ा सांस्कृतिक केंद्र भी है। इसकी शिक्षासंस्थाओं में बटलर विश्वविद्यालय का नाम उल्लेखनीय है। सन्‌ 1824 ई. में यह इंडियाना राज्य की राजधानी चुन लिया गया तथा कालांतर में इसे अमरीका के अन्य प्रमुख नगरों से संबद्ध कर दिया गया। इसकी जनसंख्या सन्‌ 1970 ई. में 7,42,613 थीं।[1]

इंदुमती काकुत्स्थवंशी अज की पत्नी एवं विदर्भराज भोज की छोटी बहन। ऐसी पौराणिक आख्यायिका है कि तृणबिंदु का तप भंग करने के लिए हरिणी नाम की एक अप्सरा भेजी गई थी जिसे शापवश क्रथकैशिक अथवा विदर्भ के राजकुल में जन्म लेना पड़ा और जिसका विवाह अज के साथ हुआ। परतु वह दीर्घकाल तक उनके साथ न रह पाई। नारद की वीणा से गिरी माला की चोट से मूर्छित हो उसने प्राण त्याग दिए।[2]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. श्यामसुंदर शर्मा
  2. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 499 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः