इंपोरिया

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:47, 27 June 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''इंपोरिया''' संयुक्त राज्य (अमरीका) के कैंसास राज्य...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

इंपोरिया संयुक्त राज्य (अमरीका) के कैंसास राज्य का एक नगर है जो समुद्रतल से 1,133 फुट की ऊँचाई पर न्यूशो तथा काटनवुड नदियों के संगम पर कैंसास नगर से 123 मील दक्षिण में स्थित है। अचिंसन, टोपेका तथा फी एवं मिसौरी, कैंसास तथा टेक्सास के रेलमार्ग इंपोरिया से गुजरते हैं। यहाँ नगरपालिका का हवाई अड्डा भी है। इंपोरिया एक प्रसिद्ध व्यापारिक केंद्र है, जो पूर्वी बाजारों के मांस, अंडे तथा मुर्गियों की माँग की पूर्ति करता है तथा इन्हीं से संबद्ध अन्य उद्योगों में भी संलग्न है। यह शिक्षा का भी एक बड़ा केंद्र है जहाँ कालेज ऑव इंपोरिया तथा कैंसास स्टेट टीचर्स कालेज जैसी प्रसिद्ध शिक्षासंस्थाएँ हैं। यहाँ पीटर पैन पार्क में एक प्राकृतिक रंगभूमि है जहाँ ग्रीष्मकाल में प्रत्येक वर्ष नाटक खेले जाते हैं। इंपोरिया टाउन कंपनी ने इस नगर का शिलान्यास सन्‌ 1857 ई. में किया था।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 503 |

संबंधित लेख

[[Category:हिन्दी विश्वकोश]

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः