इंसब्रुक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:12, 27 June 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''इंसब्रुक''' आस्ट्रिया के टिरोल प्रदेश का एक रमणीक न...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

इंसब्रुक आस्ट्रिया के टिरोल प्रदेश का एक रमणीक नगर है जो ईन नदी की घाटी में आर्लबुर्ग तथा ब्रेनर रेलवे मार्गों के संगम पर स्थित है। यह एक बड़े पर्वतीय दर्रे के मुख पर विकसित होनेवाले नगर का श्रेष्ठतम उदाहरण है। यहाँ एक हवाई अड्डा भी है। इंसब्रुक में सौंदर्य की एक अलौकिक झाँकी मिलती है। इसके उत्तर में नार्ड केटिल नामक 7,000 फुट ऊँची चोटी है जिसकी पुष्पाच्छादित गोद में नगर की छटा देखते ही बनती है। अतएव इंसब्रुक बड़ा ही आकर्षक क्रीड़ाकेंद्र बन गया है जहाँ देश देशांतर के लोग आमोद-प्रमोद के हेतु एकत्र होते हैं। भ्रमणकेंद्र होने के नाते यह एक सांस्कृतिक तथा औद्योगिक केंद्र भी बन गया है। वियना की भाँति यहाँ भी विदेशी दूतावास हैं। आज यह आस्ट्रिया का चौथा बड़ा नगर है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 504 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः