इलावारा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 05:58, 29 June 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''इलावारा''' आस्ट्रेलिया के न्यू-साउथ-वेल्स का एक उपज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

इलावारा आस्ट्रेलिया के न्यू-साउथ-वेल्स का एक उपजाऊ जिला है। यह सिडनी के 33 मील दक्षिण से आरंभ होकर, समुद्रतट के साथ साथ दक्षिण की ओर 40 मील सोआल हेवन तक फैला हुआ है तथा भीतरी पठार से खड़ी एवं 1,000 फुट ऊँची चट्टानों द्वारा अलग है। यह एक अल्पजनसंख्यक क्षेत्र है एवं सिडनी की दूध संबंधी आवश्यकताएँ पूरी करता है। यहाँ कोयले की बहुत सी खदानें हैं। बैसाल्ट, अग्निरोधक मिट्टी एवं पत्थर यहाँ अत्यधिक मात्रा में विद्यमान हैं। जिले के मुख्य नगर बुली, वोलनमांग, पोर्ट केमब्ला, कियामा तथा गेरिंगगोड हैं।

इसी जिले में इलावारा नामक एक खारी झील भी है जो नौ मील लंबी तथा तीन मील चौड़ी है। यह पहाड़ों से घिरी हुई तथा समुद्र से एक धारा द्वारा संबंधित है। इसमें काफी मात्रा में मछलियाँ तथा जंगली चिड़ियाँ पकड़ी जाती हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 540 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः