एवांसविले

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 05:44, 18 July 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''एवांसविले''' संयुक्त राज्य अमरीका के इंडियाना राज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

एवांसविले संयुक्त राज्य अमरीका के इंडियाना राज्य में ओहायो नदी के तट पर स्थित एक नगर तथा बंदरगाह है। यह वेंडरवर्ग प्रदेश का केंद्र है। संघीय राजमार्ग 41 तथा प्रादेशिक राजमार्ग 62, 65 तथा 66 यहाँ से होकर जाते हैं। जनसंख्या सन्‌ 1960 ई. में 1,41,543 थी। समीपवर्ती प्रदेश कृषि तथा कोयले के उत्पादन में उन्नतिशील है। केवल 50 मील के व्यास में डेढ़ सौ से अधिक कोयले की खदानें हैं। सुविधाजनक स्थिति, रेल एवं जल यातायात की सुविधा होने के कारण यह दक्षिणी इंडियाना का मुख्य वितरण तथा औद्योगिक केंद्र है। व्यापार की मुख्य वस्तुओं में कृषि तथा वातावस्थापन यंत्र, मोटरें, मदिरा, सिगार, वस्त्र, कहवा तथा अन्न हैं।

यह नगर सन्‌ 1812 ई. में रॉबर्ट मॉर्गन एवांस के नाम पर स्थापित किया गया था। सन्‌ 1850 ई. में यहाँ की जनसंख्या केवल 3,235 थी।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 256 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः