एस्ट्रेमोज़

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:05, 18 July 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''एस्ट्रेमोज़''' पुर्तगाल के ऐलेंतेजू प्रांत का एक न...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

एस्ट्रेमोज़ पुर्तगाल के ऐलेंतेजू प्रांत का एक नगर है जो एयवूरा के पूर्वोत्तर में 30 मील की दूरी पर, समुद्रतल से 1500 फुट की ऊँचाई पर बसा हुआ है। यह रेलवे द्वारा लिसबन से जुड़ा हुआ है, जो यहाँ से 104 मील पश्चिम में स्थित है। इसके निकटवर्ती क्षेत्र में बर्तन बनाने की उत्तम मिट्टी मिलती है जिससे एस्ट्रेमीज़ में 'बिल्हाज़' नामक लाल मिट्टी के मर्तबान बनाए जाते हैं जो समस्त आइबेरियन प्रायद्वीप में प्रचलित हैं। निकट ही रंगबिरंगे संगमरमर की खुदाई होती है। यहाँ से ऊन भी प्रचुर मात्रा में निर्यात किया जाता है। पूर्वकाल में एस्ट्रेमीज़ प्रसिद्ध सैनिक केंद्र था। यहाँ 17वीं शताब्दी में एक बड़ा दुर्ग था जिसके भग्नावशेष अभी तक निकटवर्ती पहाड़ी पर बिखरे पड़े हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 262 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः