ऐलेनटाउन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:08, 19 July 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''ऐलेनटाउन''' संयुक्त राज्य अमरीका में फ़िलाडेल्फ़्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

ऐलेनटाउन संयुक्त राज्य अमरीका में फ़िलाडेल्फ़्याि नगर से 50 मील उत्तरोत्तर-पश्चिम में लेहाई नदी के तट पर स्थित लेहाई काउंटी का प्रशासनिक तथा पेंसिलवेनिया राज्य का एक प्रमुख औद्योगिक, व्यापारिक तथा वितरण केंद्र है। यहाँ प्रमुख वायुयान संस्थान तथा क्षेत्रीय रेलों एवं राजमार्गो का संगम है। निकटवर्ती क्षेत्र में लोहा, स्लेट और चूना-पत्थर उपलब्ध हैं, अत: यहाँ लोहा, सीमेंट, जूता, मोजा, बनियाइन, सिगार तथा अन्य उद्योगों के बहुत से कारखाने स्थापित हो गए हैं। 1762 ई. में पेंसिलवेनिया के न्यायाधीश विलियम ऐलेन ने इसे बसाया था। यह 1868 ई. में नगर हो गया। जनसंख्या 1970 में 1,09,527 थी।[1]

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 283 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः