आँहवेई

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:22, 20 July 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''आँहवेई''' चीन देश का एक पूर्वी प्रांत है, जो याँगसीक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

आँहवेई चीन देश का एक पूर्वी प्रांत है, जो याँगसीक्याँग की घाटी में स्थित है; क्षेत्रफल : 1,३9,000.9 वर्ग कि.मी.; जनसंख्या 3,50,00,000 (19६8 ई.)। यह प्रांत सन्‌ 1938 से 1948 ई. तक जापान के अधीन रहा। चीन की राजनीतिक क्रांति के बाद इसके दो भाग किए गए, परंतु अगस्त, सन्‌ 1952 ई. में ये पुन: एक हो गए। आँहवेई दो प्राकृतिक भागों में विभक्त किया जा सकता है:

(1) उत्तरी आँहवेई, उत्तर चीन के मैदान का एक खंड है जो ह्वाईहो की द्रोणी में स्थित है। यह क्षेत्र जाड़े में अत्यधिक ठंडा और शुष्क तथा गर्मी में आर्द्र एवं उष्ण रहता है। यह जाड़े में गेहूँ और क्योंलियाँग की उपज के लिए प्रसिद्ध है।

(2) दक्षिणी आँहवेई, याँगसीक्याँग की घाटी में पहाड़ियों से घिरा, अधिक रम्य जलवायु तथा गेहूँ एवं चावल की उपज का क्षेत्र है। यह प्रांत अन्न के अतिरक्ति रूई, रेशम, चाय तथा खनिजों में कोयले और लोहे का भी उत्पादन करता है। इसके प्रमुख नगर पेंगपू, वुहू, होफी तथा हाइनिंग हैं। होफी उत्पादन करता है।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 332 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः