ओकलैंड

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:08, 20 July 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''ओकलैंड''' संयुक्त राज्य अमरीका के कैलिफ़ोर्निया र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

ओकलैंड संयुक्त राज्य अमरीका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में सैन फ्ऱांसिस्को खाड़ी पर स्थित एक नगर है। 8ह् मील लंबा एक पुल इसे सैन फ्ऱांसिस्को नगर से जोड़े हुए है। आकार के क्रम में यह कैलिफ़ोर्निया राज्य का तीसरा नगर है और जलयानों, वायुयानों तथा रेलमार्गो का केंद्र है। 1960 ई. में यहाँ की जनसंख्या 3,67,548 थी। खाड़ी के निकट चंद्राकार समतल भूमि पर नगर का व्यापारिक विभाग है जो तीन मील चौड़ा है। पीछे 1,500 फुट तक की ऊँचाईवाली पहाड़ियाँ हैं जिनपर आवासगृह बने हुए हैं। नगर का स्थलीय क्षेत्रफल 60.25 वर्ग मील है और इसके बीचोबीच खारे पानी की मेरिट झील स्थित है जो 160 एकड़ भूमि घेरे हुए है। अमरीका के अन्य किसी भी नगर में ऐसी झील नहीं पाई जाती। द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात्‌ इस नगर ने बहुत उन्नति की। मेरिट झील के दक्षिणी सिरे पर एक सामाजिक केंद्र का निर्माण हुआ है। नगर के मुख्य हॉल से चार मील दूर बर्कले में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय स्थित है। पहाड़ियों के नीचे 60 एकड़ भूमि पर महिलाओं का मिल्स कालेज है। ओकलैंड के बंदरगाह में 19 मील तक जलसीमा है और वहाँ जलयानों के ठहरने, मरम्मत करने, माल लादने और उतारने का प्रबंध है। इसके पीछे ही औद्योगिक क्षेत्र है जो उत्तर में रिचमांड से लेकर दक्षिण में हेवर्ड तक फैला हुआ है। मुख्य उद्योग मोटर, रासायनिक द्रव्य, डब्बों में बंद खाद्य सामग्री, विद्युत्‌ मशीनें, मिठाइयाँ, फ़र्नीचर इत्यादि बनाने के हैं।

यह नगर 1850 ई. में पट्टे की भूमि पर स्थापित किया गया तथा 1854 ई. में नगर घोषित कर दिया गया। आरंभिक बस्ती 'ओक' वृक्षों के बीच बसाई जाने के कारण इसका नाम 'ओकलैंड' पड़ा।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 291 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः