ओग्डेनबर्ग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:52, 20 July 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''ओग्डेनबर्ग''' यह संयुक्त राज्य, अमरीका, के न्यूयार्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

ओग्डेनबर्ग यह संयुक्त राज्य, अमरीका, के न्यूयार्क राज्य की सेंट लॉरेंस काउंटी में ऑसविगाची नदी के मुहाने पर स्थित एक नगर है। यहाँ न्यूयार्क सेंट्रल तथा रटलैंड रेलमार्ग आते हैं। यह आंटेरियो झील से लगभग 50 मील दूर है। नगर सेंट लॉरेस नदी के किनारे की उच्च भूमि पर स्थित है और यहाँ जलयानों के लिए अच्छा आश्रय स्थान उपलब्ध है। यह पत्तन बारहों मास खुला रहता है और यहाँ से अनाज, इमारती लकड़ी तथा कोयला बाहर भेजा जाता है। दियासलाई, कागज तथा लुगदी के कारखाने हैं। इसके 30 मील दक्षिण-पश्चिम में सेंट लॉरेंस नदी में सहस्र द्वीप (थाउज़ैंड आइलैंड्स) हैं। इसका नामकरण अब्राहम ओग्डेन के नाम पर 1868 में किया गया था।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 294 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः