थाईलैण्ड: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
|
(No difference)
|
Revision as of 11:05, 15 August 2011
थाइलैण्ड का प्राचीन भारतीय नाम 'स्याम' है। थाइलैण्ड दक्षिण पूर्वी एशिया में एक देश है । इसकी पूर्वी सीमा पर लाओस और कम्बोडिया, दक्षिणी सीमा पर मलेशिया और पश्चिमी सीमा पर म्यांमार है। 11 मई, 1949 तक थाइलैण्ड का अधिकृत नाम स्याम था। 'थाई' शब्द का अर्थ थाई भाषा' में 'आज़ाद' होता है। 'थाई' शब्द 'थाई नागरिको' के सन्दर्भ में भी इस्तेमाल किया जाता है । इस कारण से कुछ लोग, विशेष रूप से यहाँ बसने वाले चीनी लोग, थाईलैंड को आज भी 'स्याम' नाम से पुकारना पसन्द करते हैं। थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक है।
- स्याम
थाइलैण्ड के केन्द्रीय प्रदेश में 'अमरावती' नामक एक हिन्दू राज्य की स्थापना की गई थी। जिसने द्रुत गति से प्रसार करते हुए सम्पूर्ण देश पर अपना प्रभाव स्थापित किया। इसके पड़ोसी देश 'कम्बोडिया' में पहले ही बौद्ध धर्म विकसित हो चुका था। भारतीय संस्कृति और कला का इस देश में विशेष प्रभाव दृष्टिगोचर होता है। हिन्दू और बौद्ध धार्मिक साहित्य तथा कला ने स्याम देश की भाषा, कला, साहित्य और सामाजिक संस्थाओं को अत्यधिक प्रभावित किया। यहाँ अमरावती शैली, गुप्तकालीन कला और पल्लव लिपि में अंकित बौद्ध धर्म के सिद्धान्तों के अवशेषों की प्राप्ति हुई, जिनसे भारतीय संस्कृति के प्रसार का परिचय प्राप्त होता है। वहाँ के शासक का राज्याभिषेक वर्तमान काल में भी ब्राह्मण पुरोहित द्वारा ही सम्पन्न किया जाता है।
|
|
|
|
|