जूवालैंड

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:27, 1 August 2017 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replacement - "पृथक " to "पृथक् ")
Jump to navigation Jump to search

जूवालैंड या 'ट्रांसजूवा' इताली सोमालिलैंड का दक्षिणी भाग है। यह उत्तर की ओर से जूवा नदी द्वारा तथा दक्षिण में केनिया उपनिवेश द्वारा घिरा हुआ है।

  • वर्ष 1925 ई. तक जूवालैंड केनिया उपनिवेश का एक अंग था, बाद में यह इटली के अधिकार में आ गया और अब यह इटली का पृथक् उपनिवेश है।
  • जूवालैंड का क्षेत्रफल 30,000 वर्ग मील है। इसका अधिकतर भाग अर्ध शुष्क है।
  • जूवा नदी दक्षिण दिशा में बहती है तथा किसिमो[1] बंदरगाह से लगभग 10 मील उत्तर की ओर हिन्द महासागर में गिरती है। इसकी घाटी बहुत उपजाऊ है, जहाँ पर विभिन्न प्रकार के खाद्यान्न उत्पन्न किए जाते हैं। इनमें जई, धान, तिल तथा ज्वार मुख्य हैं।
  • यहाँ के सोमाली निवासी लंबे, काले तथा इस्लाम धर्म के अनुयायी होते हैं। ये नीग्रो, अरब तथा ईथिओपियन मिश्रित रक्त वाले हैं।
  • किसिमो यहाँ का मुख्य नगर एवं बंदरगाह है।[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. Chisimaio
  2. जूवालैंड (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 30 मई, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः