बहादुर शाह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:56, 15 October 2011 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''बहादुर शाह''' गुजरात का सुल्तान (शासन 1523-1537 ई.) था। उसन...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

बहादुर शाह गुजरात का सुल्तान (शासन 1523-1537 ई.) था। उसने मालवा के सुल्तान को पराजित करके मेवाड़ पर भी चढ़ाई की और 1534 ई. में चित्तौड़ पर अधिकार कर लिया। लेकिन एक वर्ष के बाद मुग़ल बादशाह हुमायूँ ने उसे पराजित कर दिया। बहादुर शाह ने गोवा भागकर अपने को बचाया। कुछ समय के बाद हुमायूँ गुजरात से लौट गया और उसके बाद बहादुर शाह ने फिर से अपने राज्य पर अधिकार जमा लिया। मुग़लों के आक्रमण के कारण उसने पुर्तग़ालियों को बेसिन सौंपकर उनसे संधि कर ली।

जब बहादुर शाह ने अपने राज्य पर पूरी तरह फिर से दख़ल कर लिया तब उसमें और पुर्तग़ालियों में उन्हें दी गई रियायतों को लेकर मतभेद पैदा हो गया, जिन्हें दूर करने के लिए पुर्तग़ालियों ने बहादुर शाह को पुर्तग़ाली गवर्नर नूनो डा. कुन्हा से फ़रवरी 1537 ई. में उसके जहाज़ पर जाकर मुलाकात करने पर सहमत कर लिया। लेकिन पुर्तग़ालियों ने बहादुर शाह को धोख़ा देकर जहाज़ से गिराकर डुबो दिया और उसके समर्थकों सहित उसे मार डाला।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

भट्टाचार्य, सच्चिदानन्द भारतीय इतिहास कोश, द्वितीय संस्करण-1989 (हिन्दी), भारत डिस्कवरी पुस्तकालय: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, 279।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः