महाभारत युद्ध सातवाँ दिन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:22, 14 January 2016 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('सातवें दिन युद्ध में कौरवों द्वारा 'मंडल व्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

सातवें दिन युद्ध में कौरवों द्वारा 'मंडलाकार व्यूह' की रचना की गई। पांडवों ने इसे भेदने के लिए 'वज्र व्यूह' की आकृति में अपनी सेना लगाई।

  • मंडलाकार व्यूह में एक हाथी के पास सात रथ, एक रथ की रक्षार्थ सात अश्वारोही, एक अश्वारोही की रक्षार्थ सात धनुर्धर तथा एक धनुर्धर की रक्षार्थ दस सैनिक लगाए गए थे। सेना के मध्य दुर्योधन था।
  • इस दिन अर्जुन अपनी युक्ति से कौरव सेना में भगदड़ मचा देते हैं।
  • धृष्टद्युम्न दुर्योधन को युद्ध में हरा देता है। अर्जुन पुत्र इरावान द्वारा विन्द और अनुविन्द को हरा दिया जाता है।
  • राजा भगदत्त घटोत्कच को और नकुल, सहदेव मिलकर शल्य को युद्ध क्षेत्र से भगा देते हैं।
  • यह सब देखकर एक बार भीष्म फिर से पांडव सेना का भयंकर संहार करते हैं।
  • विराट के पुत्र शंख के मारे जाने से इस दिन पांडव पक्ष की क्षति होती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः