गेडरोजिया

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:27, 6 July 2017 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replacement - "विद्वान " to "विद्वान् ")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

गेडरोजिया 'मकरान' (प. पाकिस्तान) का यूनानी नाम है। रोम के इतिहास के प्रसिद्ध विद्वान् लेखक गिबन ने भी गेडरोजिया का मकरान से अभिज्ञान किया है। संभवत: यह नाम मकरान के प्राचीन बंदरगाह 'ग्वादूर' (संस्कृत-बंदर) का रूपांतर है।[1]

  • ग्वादूर अलक्षेंद्र के आक्रमण के समय तथा उसके पूर्व से ही गेडरोजिया का बंदरगाह था।
  • अलक्षेंद्र पंजाब से यूनान वापस जाते समय मकरान के मार्ग से ही गया था।
  • यूनानी लेखकों के वृत्तान्त से सूचित होता है कि गेडरोजिया निवासी मत्स्यभक्षक थे। यहाँ के समुद्र तट पर ह्वेल मछलियाँ बहुतायत से मिलती थीं।
  • ह्वेल की हड्डियों से यहाँ के निवासी घर बनाते थे और इसके विशाल खुले जबड़ों से दरवाजों का काम लेते थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 295 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः