दि ग्रेट विक्टोरिया रेगिस्तान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:30, 25 October 2017 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replacement - "khoj.bharatdiscovery.org" to "bharatkhoj.org")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|250px|दि ग्रेट विक्टोरिया रेगिस्तान दि ग्रेट विक्टोरिया रेगिस्तान आस्ट्रेलियन रेगिस्तानों में से एक है। यह पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी-पूर्वी तथा दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी भागों में काफ़ी दूर तक फैला हुआ है। इस रेगिस्तान का क्षेत्रफल 338,000 वर्ग कि.मी. है। इस विशाल रेगिस्तान में रेतीले टीलों की भरमार है।

  • चिरपरिचित बालू के टीलों के अतिरिक्त इस रेगिस्तान पर चिकनी मिट्टी के बने अर्धचंद्राकार बालू के टीले भी हैं, जो यहाँ बहुतायत में हैं।
  • इस रेगिस्तान में पाये जाने वाले अर्धचंद्राकार बालू के टीलों को 'लंकटें टिब्बा' कहा जाता है।
  • दि ग्रेट विक्टोरिया रेगिस्तान की औसत ऊँचाई 500 से 1000 फुट है।
  • यहाँ पर समतल क्षेत्र भी होते हैं, जो छोटे-छोटे आयरन ऑक्साइड से चमचमाते गोल पत्थरों से भरे रहते हैं।
  • इस रेगिस्तान की यह विशेषता है कि यहाँ वनस्पति बहुतायत से होती है।
  • 'दि गेट विक्टोरिया रेगिस्तान' 'विज़ार थौर्नी डेविल' सहित सरीसृप जीवों के कारण प्रसिद्ध है।[1]
  • रेगिस्तान की ढाल दक्षिण में नलाबर मैदान की ओर पड़ती है। यहाँ पर बालू के टीलों का बाहुल्य है। चूँकि यह उत्तर में गिब्सन रेगिस्तान में मिल जाता है, इसलिये इसकी सीमा ठीक रूप से निश्चित नहीं हो पाती है।
  • यह रेगिस्तान उत्तर में मुसग्रेव श्रेणी तथा दक्षिण में नलाबर मैदान के मध्य में स्थित है। कुछ स्थानों में यह रेगिस्तान ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी तटों से 20 मील से अधिक दूरी पर नहीं है।
  • दि ग्रेट विक्टोरिया रेगिस्तान के मध्य में खारे पानी की अनेक छोटी-छोटी झीलें पाई जाती हैं।[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. संसार के विशाल रेगिस्तान (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल.)। । अभिगमन तिथि: 15 जुलाई, 2012।
  2. ग्रेट विक्टारिया मरुस्थल (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 26 फ़रवरी, 2014।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः