अंकारा: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
व्यवस्थापन (talk | contribs) m (Text replace - "बाजार" to "बाज़ार") |
व्यवस्थापन (talk | contribs) m (Text replacement - " जगत " to " जगत् ") |
||
Line 5: | Line 5: | ||
अंकारा रेलों का केंद्र है। रेल द्वारा यह तुर्की के अन्य प्रमुख नगरों थे, उदाहरणत: - जान गुलडक, केसरी, अदाना, इस्तंबूल तथा इज़मिर से मिला है। हवाई मार्ग इसे तेहरान, बेरूत और लंदन से मिलाते हैं। | अंकारा रेलों का केंद्र है। रेल द्वारा यह तुर्की के अन्य प्रमुख नगरों थे, उदाहरणत: - जान गुलडक, केसरी, अदाना, इस्तंबूल तथा इज़मिर से मिला है। हवाई मार्ग इसे तेहरान, बेरूत और लंदन से मिलाते हैं। | ||
==खनिर तथा व्यापार== | ==खनिर तथा व्यापार== | ||
अंकारा के आसपास के क्षेत्रों में [[चाँदी]], [[ताँबा]], लिगनाइट, [[कोयला]] तथा [[नमक]] पाया जाता है। यह समीपस्थ जंगलों, चरागाहों और खेतों की उपजों के व्यापार का प्रमुख केंद्र है। यहाँ के पठार के अंगोरा बकरा | अंकारा के आसपास के क्षेत्रों में [[चाँदी]], [[ताँबा]], लिगनाइट, [[कोयला]] तथा [[नमक]] पाया जाता है। यह समीपस्थ जंगलों, चरागाहों और खेतों की उपजों के व्यापार का प्रमुख केंद्र है। यहाँ के पठार के अंगोरा बकरा जगत् प्रसिद्ध है। देश के औद्योगिक विकास के साथ-साथ यहाँ भी कई नए कारखाने खुले हैं, जिनमें कपड़े के मिलें, ऊनी कालीन, इंजीनियरिंग के सामान, हथियार, [[तंबाकू]] तथा सिगरेट के कारखाने मुख्य हैं। अंकारा एक बड़ा बाज़ार है। यहाँ ऊन, मोहेअर (अंगोरा बकरे का ऊन), अनाज, फल, शहद, चमड़ा तथा कालीन का व्यापार होता है।<ref>{{cite web |url=http://khoj.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%85%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE|title=अंकारा|accessmonthday=28 जनवरी |accessyear=2014 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=भारतखोज |language= हिंदी}}</ref> | ||
Revision as of 13:46, 30 June 2017
अंकारा तुर्की (टर्की) की राजधानी है। इसकी स्थिति: 39° 57' उत्तरी अक्षांश और 32° 53' पूर्वी देशांतर है। अंकारा नगर तुर्की के मध्यवर्ती पठार के उत्तरी भाग के मध्य में, निकटवर्ती क्षेत्र से 500 फ़ुट ऊँची पहाड़ी पर, स्थित है। इस नगर का धरातल समुद्र तल से 2,854 फ़ुट की ऊँचाई पर है। यह सकरया नदी की सहायक अंकारा नदी के बाएँ किनारे पर इस्तंबूल से 352 कि.मी. पूर्व की ओर है।
इतिहास
प्राचीन काल में यह मध्य पठार के उत्तरी क्षेत्र की राजधानी था। सन् 1922 में मुस्तफा कमाल पाशा के नेतृत्व में एक क्रांति हुई और राजधानी इस्तंबूल से अंकारा लाई गई, जो तुर्की के मध्य में पड़ता है और सुरक्षा की दृष्टि से अपेक्षाकृत उत्तम स्थिति में है। यह तुर्की का दूसरा बड़ा शहर है। बगदाद संधि संगठन वाले देशों का प्रमुख कार्यालय यहीं है।
अन्य देशों से सम्पर्क
अंकारा रेलों का केंद्र है। रेल द्वारा यह तुर्की के अन्य प्रमुख नगरों थे, उदाहरणत: - जान गुलडक, केसरी, अदाना, इस्तंबूल तथा इज़मिर से मिला है। हवाई मार्ग इसे तेहरान, बेरूत और लंदन से मिलाते हैं।
खनिर तथा व्यापार
अंकारा के आसपास के क्षेत्रों में चाँदी, ताँबा, लिगनाइट, कोयला तथा नमक पाया जाता है। यह समीपस्थ जंगलों, चरागाहों और खेतों की उपजों के व्यापार का प्रमुख केंद्र है। यहाँ के पठार के अंगोरा बकरा जगत् प्रसिद्ध है। देश के औद्योगिक विकास के साथ-साथ यहाँ भी कई नए कारखाने खुले हैं, जिनमें कपड़े के मिलें, ऊनी कालीन, इंजीनियरिंग के सामान, हथियार, तंबाकू तथा सिगरेट के कारखाने मुख्य हैं। अंकारा एक बड़ा बाज़ार है। यहाँ ऊन, मोहेअर (अंगोरा बकरे का ऊन), अनाज, फल, शहद, चमड़ा तथा कालीन का व्यापार होता है।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख