अक्याब

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:12, 19 May 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अक्याब बर्मा में अराकान प्रदेश का एक ज़िला है, जो 19° 47, उत्तर पूर्वी देशांतर में फैला है। यह 'बंगाल की खाड़ी' के उत्तर पूर्वी तट पर स्थित है।[1]

  • इसका क्षेत्रफल लगभग 5,136 वर्ग मील है। इस ज़िले का मुख्य नगर अक्याब, मियू, कालादान तथा लेमरो नदियों के संगम पर स्थित है।
  • यहाँ का अधिकतम तापमान 86° फ़ॉरेनहाइट तथा न्यूनतम 74° फ़ॉरेनहाइट है।
  • अक्याब में वार्षिक वर्षा प्राय: 100 से.मी. से भी अधिक होती है।
  • तटीय प्रदेश में चावल पर्याप्त मात्रा में उत्पन्न होता है। अक्याब से इसे बाहर भी भेजा जाता है।
  • यहाँ का मुख्य उद्योग सूती तथा रेशमी कपड़े बुनना, बरतन बनाना, सोने, चाँदी का काम तथा जूता तैयार करना है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अक्याब (हिन्दी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 08 जुलाई, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः