अफ़्रीका महाद्वीप

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:18, 1 August 2011 by मेघा (talk | contribs) ('अफ्रीका एक महाद्वीप है, जो पृथ्वी के पूर्वी गोलार...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अफ्रीका एक महाद्वीप है, जो पृथ्वी के पूर्वी गोलार्ध में और एशिया के दक्षिण-पश्चिम में है। अफ़्रीका, एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। क्षेत्रफल की दृष्टि से महाद्वीपों में अफ्रीका का द्वितीय स्थान है। तटवर्ती द्वीपसमूह सहित इसका क्षेत्रफल लगभग 1,16,35,000 वर्ग मील है। विषुवत रेखा इस महाद्वीप के मध्य से जाती है। अफ्रीका दक्षिण की अपेक्षा उत्तर में अधिक चौड़ा है। अफ्रीका के पूर्व में हिंद महासागर, पश्चिम में अंधमहासागर या अटलांटिक महासागर, उत्तर में भूमध्यसागर है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं।

अफ्रीका का सींग

अफ्रीका के पश्चिमी तट पर गायना की खाड़ी के रूप में एक बहुत बड़ा घुमाव है जिसके अंतर्गत बेनिन की खाड़ी स्थित है। अंगोला राज्य में लोबिटो की खाड़ी और दक्षिणी तट पर अल्गोजाए और डेलागोआ की खड़ियाँ हैं। दक्षिण-पूर्व में मोजांबिक का मुहाना मडागास्कर द्वीप को अफ्रीका से अलग करता है। पूर्वी तट पर एक चौड़ा नोंकदार घुमाव है। इस घुमाव के उत्तर-पूर्व में शुमालीलैंड प्रायद्वीप है जिसे 'अफ्रीका का सींग' भी कहते हैं।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अफ्रीका (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 20 जुलाई, 2011।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः