अग्रसेन की बावली

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:49, 22 November 2012 by Jeeteshvaishya (talk | contribs) ('भारत की राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर के निकट स्थि...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

भारत की राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर के निकट स्थित है अग्रसेन की बावली,जो भारत सरकार द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और अवशेष अधिनियम 1958 के तहत संरक्षित है।इस बावली का निर्माण महाभारत के पौराणिक पात्र एवं सूर्यवंशी सम्राट महाराजा अग्रसेन ने बनवाया था,इसलिए इसे अग्रसेन की बावली कहते हैं।

करीब 60 मीटर लंबी और 15 मीटर ऊंची इस बावली के बारे में विश्वास है कि महाभारत काल में इसका निर्माण कराया गया था। बाद में अग्रवाल समाज ने इस बावली का कन्जर्वेशन कराया। यह दिल्ली की उन गिनीचुनी बावलियों में से एक है, जो अच्छी स्थिति में हैं। जंतर मंतर से वॉकिंग डिस्टेंस पर हेली रोड पर यह बावली मौजूद है।यहाँ पर नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली के लोग जहां कभी तैराकी सीखने के लिए आते थे।

स्थापत्य विशेषताएँ

  • 14 वीं शताब्दी में यह बावली का निर्माण हुआ था। इसकी एक विशेषता यह भी है कि दिल्ली के हृदय कनॉट प्लेस के समीप हेली रोड के हेली लेन स्थित यह बावली चारो तरफ से मकानों से घिरी है जिससे किसी बाहरी व्यक्ति को पता भी नहीं चलता कि यहां कोई बावली है।
  • अग्रसेन की बावली में 60 मीटर लम्बी, 15 मीटर चौड़ी और 103 सीढ़ियों है।
  • लाल बलुए पत्थर से बनी बावली की वास्तु संबंधी विशेषताएं तुगलक और लोदी काल की तरफ संकेत कर रहे हैं लेकिन परंपरा के अनुसार इसे अग्रहरि एवं अग्रवाल समाज के पूर्वज अग्रसेन ने बनवाया था।

अग्रसेन की बावली

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः