गीता 8:5

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:44, 5 January 2013 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

गीता अध्याय-8 श्लोक-5 / Gita Chapter-8 Verse-5

प्रसंग-


इस प्रकार अर्जुन[1] के छ: प्रश्नों का उत्तर देकर अब भगवान् अन्तकाल संबंधी सातवें प्रश्न का उत्तर आरम्भ करते हैं-


अन्तकाले च मामेव स्मरन्मुक्त्वा कलेवरम् ।
य: प्रयाति स मद्भावं याति नास्त्यत्र संशय: ।।5।।



जो पुरुष अन्तकाल में भी मुझको ही स्मरण करता हुआ शरीर को त्याग कर जाता है, वह मेरे साक्षात् स्वरूप को प्राप्त होता है- उसमें कुछ भी संशय नहीं है ।।5।।

He who departs from the body, thinking of me alone even at the time of death, attains my state; there is no doubt about it. (5)


च = और ; य: = जो पुरुष ; अन्तकाले = अन्तकाल में ; माम् = मेरे को ; एव = ही ;स्मरन् = स्मरण करता हुआ ; कलेवरम् = शरीर को ; मुक्त्वा = त्याग कर ; प्रयाति = जाता है ; स: = वह ; मभ्दावम् = मेरे (साक्षात्) स्वरूप को ; याति = प्राप्त होता है ; अत्र = इसमें (कुछ भी) ; संशय: = संशय ; न = नहीं ; अस्ति = है



अध्याय आठ श्लोक संख्या
Verses- Chapter-8

1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12, 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28

अध्याय / Chapter:
एक (1) | दो (2) | तीन (3) | चार (4) | पाँच (5) | छ: (6) | सात (7) | आठ (8) | नौ (9) | दस (10) | ग्यारह (11) | बारह (12) | तेरह (13) | चौदह (14) | पन्द्रह (15) | सोलह (16) | सत्रह (17) | अठारह (18)

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. महाभारत के मुख्य पात्र है। वे पाण्डु एवं कुन्ती के तीसरे पुत्र थे। सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर के रूप में वे प्रसिद्ध थे। द्रोणाचार्य के सबसे प्रिय शिष्य भी वही थे। द्रौपदी को स्वयंवर में भी उन्होंने ही जीता था।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः