शुजाउद्दीन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:16, 31 May 2013 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''शुजाउद्दीन''' (1727-1739 ई.) बंगाल क...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

शुजाउद्दीन (1727-1739 ई.) बंगाल का नवाब था। उसकी मृत्यु के बाद उसका पुत्र सरफ़राज ख़ाँ बंगाल का नवाब बना था, किंतु 'घेरिया के युद्ध' में अलीवर्दी ख़ाँ (1740-1756 ई.) ने सरफ़राज ख़ाँ को परास्त कर दिया और सूबेदार प्राप्त कर ली।

  • शुजाउद्दीन ने अपने राज्य में अलीवर्दी ख़ाँ, जिसका मूल नाम 'मिर्ज़ा मुहम्मद ख़ाँ' था, को एक ख़ास स्थान दिया था।
  • बंगाल के नवाब शुजाउद्दीन ने मिर्ज़ा मुहम्मद ख़ाँ को मिट्टी से उठाकर आदमी बना दिया और वह 'अलीवर्दी ख़ाँ' या 'अलहवर्दी ख़ाँ' के नाम से मशहूर हुआ।
  • नवाब शुजाउद्दीन का पुत्र सरफ़राज ख़ाँ पिता की मृत्यु के बाद गद्दी पर बैठा था, किंतु वह अधिक समय तक इस पर नहीं रह सका।
  • 1740 ई. में अलीवर्दी ख़ाँ ने बंगाल के नवाब शुजाउद्दीन के पुत्र सरफ़राज को 'घेरिया के युद्ध' में परास्त कर बंगाल की सूबेदारी प्राप्त कर ली ओर वह अब बंगाल, बिहार और उड़ीसा के सम्मिलित प्रदेश का नवाब बन गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः