ग्वायाकील

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:26, 25 October 2017 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replacement - "khoj.bharatdiscovery.org" to "bharatkhoj.org")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

ग्वायाकील दक्षिणी अमेरिका के एक्वाडोर गणराज्य का सबसे बड़ा नगर तथा पत्तन है। यह ग्वायास प्रांत की राजधानी है। यह क्वीटो से रेलमार्ग द्वारा 280 मील की दूरी पर ग्वायास नदी के दाएँ तट पर प्रशांत महासागर के ग्वायाकील खाड़ी में नदी के मुहाने पर 25 मील ऊपर स्थित है।[1]

  • इस नगर की स्थापना हालांकि 1531 ई. में हुई थी, तथापि वर्तमान स्थान पर यह 1537 ई. में स्थापित हुआ।
  • ग्वायाकील को डच, फ़्रेंच तथा अंग्रेज़ समुद्री डाकुओं ने कई बार लूटा, खसोटा तथा बरबाद किया।
  • यहाँ साबुन, शराब, चमड़े की वस्तुएँ, चीनी, कपड़े, लोहा तथा यंत्रादि, सीमेंट तथा ऊष्ण कटिबंधीय फलों के रस तैयार करने के उद्योग धंधे विकसित हो गए हैं।
  • रबर, कहवा, केको[2], लकड़ियाँ, कोको[3], चमड़ा, सुपारी आदि का यहाँ से निर्यात होता है।
  • ग्वायाकील में विद्यालय तथा अन्य सांस्कृतिक संस्थाएँ भी विद्यमान हैं।
  • ग्वायास नदी की चौड़ाई एवं गहराई अधिक होने के कारण बड़े-बड़े समुद्री जहाज़ भी यहाँ तक चले जाते हैं।
  • यह पृष्ठ भाग में लगभग दो सौ मील तक नौपरिवहनीय है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ग्वायाकील (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 23 मई, 2014।
  2. cacao
  3. cocoa

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः