दक्षिण अमेरिका महाद्वीप: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
('दक्षिण अमेरिका महाद्वीप 'उत्तर अमेरिका' के दक्षिण प...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
गोविन्द राम (talk | contribs) |
||
Line 10: | Line 10: | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{महाद्वीप}} | {{महाद्वीप}} {{विदेशी स्थान}} | ||
[[Category:महाद्वीप]][[Category:भूगोल कोश]] | [[Category:महाद्वीप]][[Category:भूगोल कोश]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
Revision as of 11:12, 1 August 2011
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप 'उत्तर अमेरिका' के दक्षिण पूर्व में स्थित एक महाद्वीप है। इस महाद्वीप के उत्तर में 'कैरीबियन सागर' और 'पनामा नहर', पूर्व और उत्तर-पूर्व में अन्ध महासागर, पश्चिम में प्रशान्त महासागर तथा दक्षिण में अण्टार्कटिक महासागर स्थित है। भूमध्य रेखा दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तरी भाग से और मकर रेखा मध्य से निकलती है, इस कारण इसका अधिकांश भाग 'उष्ण कटिबन्ध' में पड़ता है। दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप की उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई लगभग 7,200 किलोमीटर तथा पश्चिम से पूर्व की ओर चौड़ाई 5,120 किलोमीटर है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप है।
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का 32,000 किलोमीटर लम्बा समुद्र तट सीधा और सपाट है। इस महाद्वीप में विश्व की सबसे लम्बी पर्वत - श्रेणी 'एण्डीज पर्वतमाला' और सबसे ऊँची 'टीटीकाका झील' हैं। इस महाद्वीप में ब्राज़ील, अर्जेंटीना, चिली, उरुग्वे, पैराग्वे, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर, कोलम्बिया, वेनेज़ुएला, गुयाना और फ़ॉकलैंड द्वीप-समूह आदि देश हैं।
|
|
|
|
|